200 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
प्रविष्टि 75
* प्रविष्टि 75 का श्री नजीरुद्दीन अहमद का संशोधन डॉ. अम्बेडकर के द्वारा स्वीकार नहीं किया गया। अतः सदन के द्वारा नकार दिया गया। प्रविष्टि 75 संशोधित रूप में सूची में सम्मिलित की गई।
प्रविष्टि 76
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर : श्रीमन, मेरा प्रस्ताव है :
“कि सूची I की प्रविष्टि 76 के स्थान पर निम्नलिखित प्रविष्टि रखी जाए :
’76. संघ अभिकरणों द्वारा नमक बनाना, आपूर्ति और वितरण, दूसरे अभिकरण द्वारा नमक बनाना, आपूर्ति और वितरण का विनियमन और नियंत्रण“।
(प्रविष्टि 76 संशोधित रूप में संघ सूची में जोड़ी गई।) श्री महावीर त्यागी (संयुक्त प्रांत : सामान्य) : श्रीमन, जब आप प्रश्न को
मतदान के लिए रखते हैं तो डॉ. अम्बेडकर माइक के परे कहते हैं ’अइश’ जिसके परिणामस्वरूप, प्रस्ताव समर्थक लोग बड़े जोर से चिल्लाते हैं।
प्रविष्टि 79
** माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर : श्रीमन, प्रविष्टि 79 के बारे में, मैं एक मत व्यक्त करना चाहता हूँ। सदन के कुछ सदस्यों की धारणा है कि यदि प्रविष्टि 79 सूची 1 में रही, तो शेयर बाजार पर लगाये गये किसी कर की प्राप्ति और भावी बाजार और स्टांप शुल्क संव्यवहार को छोड़ कर ’कर’ केंद्र द्वारा विनियोजित कर लिए जाएंगे। मैं यह स्पष्ट करना चाहूँगा कि शेयर बाजार और भावी बाजार सूची 1 में रखने में प्रारूपण समिति का कोई इरादा नहीं है कि इस प्रविष्टि द्वारा लगाए गए करों की प्राप्ति के विनियोजित करने का अधिकार केंद्र रखेगा। परिणामस्वरूप, प्रारूपण समिति सभी प्रकार की शंकाएं दूर करने के लिए प्रस्ताव करती है कि अनुच्छेद 250 को संशोधित करे जो कुछ करों की प्राप्ति प्रांतों में वितरित करना चाहती है। हम जो प्रस्ताव करना चाहते हैं वह पारिणामिक उपबंध हैं जो अनुच्छेद 250 में जोड़ा जाए उसमें खण्ड (क) से (घ) हैं वितरण योग्य करों की गणना, शेयर बाजार और
* ख्., सीएडी, खण्ड IX, दिनांक 1 सितम्बर, 1949, पृ. 831
** ख्., सीएडी, खण्ड IX, दिनांक 1 सितम्बर, 1949, पृ. 831