प्रविष्टि 9 - Page 239

218 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

श्री महावीर त्यागी : आप होमगार्ड को क्यों नहीं जोड़ते और इसे स्पष्ट नहीं करते।

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर : यहाँ सशस्त्र पुलिस है, यह निशस्त्र पुलिस है।

माननीय सभापति : पंडित कुंजरू द्वारा उठाया गया प्रश्न है कि क्या प्रान्त सेना पुकारे बिना उसे पुलिस पुकार कर एक सेना खड़ी कर सकता है।

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर : मेरा विश्वास है कि यदि प्रदेश संविधान के साथ धोखा-धड़ी करेगा तो केन्द्र उसे देखने के लिए इतना मजबूत होगा कि धोखा-धड़ी नहीं हो पायेगी।

(श्री बृजेश्वर प्रसाद का संशोधन वापिस हो गया प्रविष्टि 4 राज्य सूची में जोड़ी गई)

* * * *
7&d Col2
प्रविष्टि 7-क

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर : श्रीमान, मेरा प्रस्ताव है :

“कि सूची II की प्रविष्टि 7 के पश्चात् निम्नलिखित प्रविष्टि को जोड़ा जाएः

“7-क राज्य पेंशन जिसे कहा जाता है, राज्य द्वारा दी जाने वाली पेंशन।“

जहाँ तक सूची I सम्बन्ध है जो कुछ हम पहले कर चुके है यह मात्र उससे सहमत होने वाली प्रविष्टि है।

(सूची 7-क राज्य सूची में जोड़ी गई)

प्रविष्टि 9

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर : श्रीमन, मेरा प्रस्ताव है कि

“कि सूची II की प्रविष्टि 9 के स्थान पर निम्नलिखित सूची रखी जाए -

’9 तीसरी सूची की प्रविष्टि 35 के उपबन्ध के अधीन संघ के उद्देश्यों के सिवाय सम्पत्ति की प्राप्ति अथवा दुबारा प्राप्ति’

* ख्.,

** सीएडी, खण्ड IX, दिनांक 1 सितम्बर, 1949, पृ. 870