प्रविष्टि 18 - Page 244

223

* माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर : पेश किए गये संशोधनों में से मैं किसी को स्वीकार नहीं करता।

(श्री कामथ और बृजेश्वर प्रसाद के संशोधन अस्वीकार किये गये। डॉ. अम्बेडकर का प्रस्ताव स्वीकार हुआ।। यथा संशोधित प्रविष्टि 15 राज्य सूची में जोड़ी गई।)

प्रविष्टि-18

** माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर : श्रीमान मेरा प्रस्ताव है कि “सूची II की प्रविष्टि 18 के स्थान पर निम्नलिखित प्रविष्टि को रखा जाए :

’18 प्रविष्टि 40, 40क, 57 और 57क तथा सूची III की प्रविष्टि 17-क के उपबन्धों के अधीन विश्वविद्यालयों सहित शिक्षा’ “

(डॉ. अम्बेडकर द्वारा प्रविष्टि 24 के सभी संशोधन अस्वीकार कर दिए गये और सदन द्वारा नकार दिए गये। प्रविष्टि 24 राज्य सूची में जोड़ी गई। )

* * * *

सरदार हुक्मसिंह (पूर्वी पंजाब : सिख) : श्रीमान, अब पंडित भार्गव ने यह संशोधन पेश किया है कि इस प्रविष्टि को समवर्ती सूची में अंतरित कर दिया जाए। यहाँ मुझे संशोधन पेश करने की कोई आवश्यकता नहीं है और मैं पूर्ण हृदय से श्री भार्गव के संशोधन का समर्थन करता हूँ।

* * * *

*** माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर : श्रीमान, (श्री भार्गव के) इस संशोधन को स्वीकार करने के लिए तैयार हूँ।

“संशोधनों की सूची के संशोधन सं. 3626 के संदर्भ में, सूची II की प्रविष्टि 43 को सूची III में प्रविष्टि 9-क की तरह स्थानांतरित किया जाए)“

(प्रस्ताव स्वीकार किया गया।) (सूची II की प्रविष्टि 43 समवर्ती सूची में अंतरित की गई।)

* ख्., सीएडी, खण्ड IX, दिनांक 2 सितम्बर, 1949, पृ. 880

** ख्., सीएडी, खण्ड IX, दिनांक 2 सितम्बर, 1949, पृ. 881

*** ख्., सीएडी, खण्ड IX, दिनांक 2 सितम्बर, 1949, पृ. 914