233
प्रविष्टि 3
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर : श्रीमन, मेरा प्रस्ताव है :
“कि सूची III की प्रविष्टि 3 के स्थान पर निम्नलिखित प्रविष्टि रखी जाए :
’3. इस सूची की प्रविष्टि 2क में स्पष्ट किए गए कारणों से निवारक निरोध के अधीन व्यक्तियों और मुस्लिम व्यक्तियों और कैदियों के एक राज्य से दूसरे राज्य में ले जाने के लिए।’“
श्री नजीरुद्दीन अहमद : मैं संशोधन संख्या 291 को पेश नहीं कर रहा हूँ।
उपसभापति : संशोधन संख्या 292। सदस्य उपस्थिति नहीं है इसलिए संशोधन पेश नहीं किया जा रहा है।
मैं डॉ. अम्बेडकर के संशोधन को मत के लिए प्रस्तुत करूँगा।
(संशोधन स्वीकार किया गया। प्रविष्टि 3 संशोधित रूप में समवर्ती सूची में जोड़ी गई।)
प्रविष्टि 4
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर : मेरा प्रस्ताव है :
“कि सूची III की प्रविष्टि 4 में ’प्रथम अनुसूची के भाग I अथवा II में तत्समय अभिव्यक्त उल्लिखित’ शब्दों और अंकों को लुप्त कर दिया जाए।
(प्रविष्टि 4 डॉ. अम्बेडकर के संशोधन से संशोधित रूप में समवर्ती सूची में जोड़ी गई।)
* * * *
प्रविष्टि 6
*** माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर : श्रीमन, इसमें कोई शंका नहीं हो सकती कि मेरे मित्र डॉ. देशमुख का संशोधन जो कुछ शब्द बच्चों की सुरक्षा से संबंधित प्रविष्टि 6 में ठीक स्थान पर नहीं है, नये ढंग से रखना चाहते हैं क्योंकि निःसंदेह
* ख्., सीएडी, खण्ड IX, दिनांक 2 सितम्बर, 1949, पृ. 931
** ख्., सीएडी, खण्ड IX, दिनांक 2 सितम्बर, 1949, पृ. 931
*** ख्., सीएडी, खण्ड IX, दिनांक 2 सितम्बर, 1949, पृ. 936