प्रविष्टि 29 - Page 262

241

28&d Col2
नई प्रविष्टि 28-क

* माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर : मेरा प्रस्ताव है “कि सूची III की प्रविष्टि 28 माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर : मेरा प्रस्ताव है “कि सूची

के पश्चात् निम्नलिखित प्रविष्टि जोड़ी जाए :

’28-क. वाणिज्यिक और औद्योगिक एकाधिकार गुटन्यास’“

प्रस्ताव स्वीकार हुआ। प्रविष्टि 28-क समवर्ती सूची में जोड़ी गई।

प्रविष्टि 29

** उपसभापति : चूंकि प्रविष्टि 29 का कोई संशोधन नहीं है, मैं इसे मत के लिए पेश करूँगा।

प्रविष्टि 29 समवर्ती सूची में जोड़ी गई।

डॉ. पी. एस. देशमुख : श्रीमन, मेरे संशोधन का एक भाग कल स्वीकार किया गया था। जब हम राज्य सूची पर वाद-विवाद कर रहे थे तब यह तय हुआ था कि हम ’अपमिश्रण खाद्य सामग्री’ को सूची III में अंतरित करें और इसलिए कदाचित यह उचित होगा। इस स्तर पर हम इस प्रविष्टि के शब्दों को लें। उसी समय मैं चाहूँगा कि मेरा पहला संशोधन भी स्वीकार किया जाए।

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर : मैं इस तथ्य की ओर ध्यान आकर्षित करना चाहूँगा कि सूची I की प्रविष्टि 61क से प्रविष्टि 29क की पुरःस्थापना पूरी तरह से सम्मिलित हो गया है जिसे सदन द्वारा विस्तृत रूप में पारित किया जा चुका है? प्रयोग किए गए शब्द ’समान माल’ है जो कृषि उत्पादन इत्यादि को भी सम्मिलित करेंगे। इसी प्रकार 29ख को श्री मैत्रा के प्रस्ताव पर कल स्वीकार किया गया था और अब यह सूची III की प्रविष्टि 20क है।

डॉ. पी. एस. देशमुख : मैं अपने मित्र के सुझाव के प्रथम भाग को स्वीकार करता हूँ। 29क को जोड़ने के लिए मैं पेश नहीं करता। लेकिन मैं स्पष्ट नहीं हूँ कि क्या यह प्रविष्टि की केवल बदली हुई स्थिति है जैसी यह सूची II में है जो प्रस्तावित की गई है?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर : जैसे 20क यह समवर्ती सूची में अंतरित कर दी गई है। यह प्रस्ताव सदन द्वारा पारित किया गया था।

* ख्., सीएडी, खण्ड IX, दिनांक 3 सितम्बर, 1949, पृ. 947

** ख्., सीएडी, खण्ड IX, दिनांक 3 सितम्बर, 1949, पृ. 948