242 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर : मैं समझता हूँ ’अपमिश्रित खाद्य सामग्री’ सभी कुछ सम्मिलित करती है।
डॉ. पी.एस. देशमुख : क्या इसका क्षेत्र बढ़ाना अच्छा नहीं होगा?
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर : मैं समझता हूँ ’अपमिश्रण खाद्य सामग्री’ में प्रत्येक वस्तु सम्मिलित है।
डॉ. पी. एस. देशमुख : यदि यह ऐसा है, मैं यह प्रस्ताव पेश नहीं करता।
उपसभापति : तब मैं प्रविष्टि 30 और 31 को मत के लिए पेश करूंगा।
प्रविष्टि 30 और 31 समवर्ती सूची में जोड़ी गई।
| 31 | &d | Col3 |
|---|
नई प्रविष्टि 31-क
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर : मेरा प्रस्ताव है :
“कि प्रविष्टि 31 के पश्चात निम्नलिखित नई प्रविष्टि रखी जाएः
’31-क. बंदरगाह, सूची I के उपबंधों के अधीन बड़े बंदरगाहों के बारे में’“।
(प्रस्ताव स्वीकार हुआ। 31-क प्रविष्टि समवर्ती सूची में जोड़ी गई।)
* * * *
प्रविष्टि 32
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर : मेरा प्रस्ताव है कि
“सूची III की प्रविष्टि 32 लुप्त की जाए“।
यह सूची I में अंतरित की गई।
प्रविष्टि 32 समवर्ती सूची में से निकाली गई।
* * * *
* ख्., सीएडी, खण्ड IX, दिनांक 3 सितम्बर, 1949, पृ. 948
** ख्., सीएडी, खण्ड IX, दिनांक 3 सितम्बर, 1949, पृ. 949