243
प्रविष्टि 33
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर : मेरा प्रस्ताव है कि
“सूची III की प्रविष्टि 33 लुप्त की जाए“।
जैसा मैंने कहा यह सूची I में अंतरित की गई।
प्रविष्टि 33 समवर्ती सूची में से निकाली गई।
* * * *
प्रविष्टियाँ 33क और 33-ख
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर : श्रीमन, मेरा प्रस्ताव है कि
“सूची III की प्रविष्टि 33 के पश्चात् निम्नलिखति नई प्रविष्टियाँ रखी जाएं :
’33क. ऐसी संपत्ति की (जिसके अंतर्गत कृषि भूमि है) अभिरक्षा, प्रबंध और व्ययन जिसके अंतर्गत कृषि है जो विधि द्वारा निष्क्रांत संपत्ति घोषित की जाए।
33ख. भारत और पाकिस्तान के अधिक्षेत्र के बनने के कारण से अपने असली निवासस्थानों से हटाये गये व्यक्तियों का पुनर्वास और .... राहत’“
संशोधन संख्या 296 पेश नहीं हुआ।
(प्रविष्टियाँ 33-क और 33-ख समवर्ती सूची में जोड़ी गई।)
* * * *
प्रविष्टि 34
*** श्री बृजेश्वर प्रसाद : श्रीमन, यहाँ प्रश्न का दूसरा पहलू भी है जिसकी ओर मैं सदन का ध्यान आकर्षित करना चाहूँगा। प्रविष्टि 34 इस प्रकार है :
’आर्थिक एवं सामाजिक आयोजना’
राजनैतिक आयोजना के बारे में क्या है?
कुछ माननीय सदस्य : यह बहुत ही दुखदायी होगी।
* ख्., सीएडी, खण्ड IX, दिनांक 3 सितम्बर, 1949, पृ. 949
** ख्., सीएडी, खण्ड IX, दिनांक 3 सितम्बर, 1949, पृ. 949
*** ख्., सीएडी, खण्ड IX, दिनांक 3 सितम्बर, 1949, पृ. 950