245
प्रविष्टि 35
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर : श्रीमन, मेरा प्रस्ताव हैः
“कि सूची III की प्रविष्टि 35 के स्थान पर निम्नलिखित प्रविष्टि को रखा जाए :
’35. संघ अथवा राज्य के प्रयोजनों के लिए अथवा किसी सार्वजनिक प्रयोजन के लिए अर्जित या अधिग्रहित संपत्ति के प्रतिकार के सिद्धांतों का अवधारणा और वह प्रारूप तथा रीति जिसे ऐसा प्रतिकार दिया जाता है।’“
(संशोधन स्वीकार हुआ।)
(प्रविष्टि 35 संशोधित रूप में समवर्ती सूची में जोड़ी गई।)
प्रविष्टि 35-क
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर : श्रीमन, मेरा प्रस्ताव है :
“कि सूची III की प्रविष्टि 35 के पश्चात् निम्नलिखित नई प्रविष्टि अंतःस्थापित की जाएः
’35क. उद्योगों के उत्पादों में व्यापार और वाणिज्य उसका उत्पादन आपूर्ति और वितरण जहाँ संघ द्वारा ऐसे उद्योगों का नियंत्रण संसद की विधि द्वारा लोकहित में हो या घोषित किया जाए’“।
(प्रस्ताव अंगीकार हुआ।)
(प्रविष्टि 35क समवर्ती सूची में जोड़ी गई।)
* * * *
प्रविष्टि 36
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर : श्रीमन, मेरा प्रस्ताव हैः
“कि प्रविष्टि 36 के स्थान पर निम्नलिखित प्रविष्टि रखी जाए :
’36. सूची II अथवा III में उल्लिखित किसी विषय के प्रयोजनों के लिए उद्योग और सांख्यिकी’।
* ख्., सीएडी, खण्ड IX, दिनांक 3 सितम्बर, 1949, पृ. 953
** ख्., सीएडी, खण्ड IX, दिनांक 3 सितम्बर, 1949, पृ. 953
*** ख्., सीएडी, खण्ड IX, दिनांक 3 सितम्बर, 1949, पृ. 953