भाग घ - अनुसूची का संसोधन - Page 282

261

अनुसूचित जनजाति के सदस्य उसी क्षेत्र में रह रहे हों लेकिन वहाँ अनुसूचित क्षेत्र न हो, संविधान द्वारा सलाहकार परिषद बनाने की आवश्यकता नहीं है। यह महसूस किया गया कि अनुसूचित जनजातियों के लिए जो अनुसूचित क्षेत्रों में नहीं रह रहे हैं एक सलाह कार परिषद बनाने की आवश्यकता है। परिणामस्वरूप “और“ राष्ट्रपति ऐसा निदेश देता है तो किसी राज्य में भी जहाँ अनुसूचित जनजातियां हैं किन्तु अनुसूचित क्षेत्र नहीं है, एक जनजाति सलाहकार परिषद हो“। अनुसूचित क्षेत्रों की स्थिति में सलाहकार परिषद बनाना एक बाध्यता है। अनुसूचित जनजातियों के बारे में संविधान के द्वारा सलाहकार परिषद बनाना बाध्यता नहीं है बल्कि यह राष्ट्रपति के विवेकाधिकार पर छोड़ दिया गया है।

दूसरा पैरा, जिसमें कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन हुआ पैरा 5 है पैरा 5 संसद द्वारा बनाये कानून और स्थानीय विधानमंडल के द्वारा अनुसूचित क्षेत्र के द्वारा बनाये कानूनों को लागू करने के बारे में है। पैरा 5 जैसा यह मूल रूप में था, का उद्देश्य था कि यदि जनजाति सलाहकार परिषद निर्देश दे कि संसद द्वारा बनाये गये कानून अथवा स्थानीय विधानमंडल द्वारा बनाये गये कानून संशोधित रूप अनुसूचित क्षेत्र में लागू होने चाहिए तो राज्यपाल जनजाति सलाहकार परिषद के आदेश अथवा फैसले मानने के लिए बाध्य था। यह महसूस किया गया था कि अनुसूचित क्षेत्र में संसद द्वारा बनाये गये कानून अथवा स्थानीय विधानमंडल के कानूनों का लागू होने का कार्य राष्ट्रपति के विवेकाधिकार पर छोड़ना बहुत अच्छा रहेगा और उसका विवेकाधिकार पूर्णतः नियंत्रित नहीं होना चाहिए जैसा कि पैरा 5 के मूल उपबंध में द्वारा किया जाना प्रस्तावित किया गया था।

अगली महत्वपूर्ण बात जिसकी ओर मैं आदरणीय सदस्यों का ध्यान आकर्षित करना चाहूँगा पैरा 6 है। मूलरूप में पैरा 6 में अनुसूचित क्षेत्र की एक अनुसूची बनाई गई थी। यह उपबंध खासतौर से आवश्यक हो गया था क्योंकि इस स्तर पर यह जानना संभव नहीं है कि भाग III के राज्यों, रियासतों में अनुसूचित क्षेत्र क्या होने जा रहा है। यह महसूस किया गया है कि दोनों, कठिनाइयों का सामना करना जिसका जिक्र मैंने किया था तथा उपबन्धों को लचीला बनाने के लिए यह अधिक अच्छा होगा कि शक्तियाँ राष्ट्रपति पर छोड़ दी जाएँ न कि अनुसूचित क्षेत्र के बारे में एक निश्चित भाग रखा जाए।

दूसरा महत्वपूर्ण संशोधन जिसकी ओर मैं ध्यान आकर्षित करना चाहूँगा पैरा 7 है। जो भाग IV में सम्मिलित किया गया है जो पांचवी अनुसूची के संशोधन के बारे में है, चूकि मौजूद पैरा में पांचवी अनुसूची के संशोधन का उपबंध नहीं था। अब यह व्यवस्था की गई है कि संसद इस अनुसूची का संशोधन कर सकेगी और मैं सोचता हूँ