269
अधिक चौबीस परिणामस्वरूप, यदि पंद्रह से कम की परिषद रखना आवश्यक था, तो भी मेरा संशोधन काफी होना चाहिए। इसलिए मैं कहता हूँ कि संशोधन संख्या 257 बिल्कुल अनावश्यक है।
अब इन संशोधनों को निपटारा करने के बाद अब सामान्य बहस पर आऊँगा कि क्या असम में रहने वाली जनजातियों के लिए क्षेत्रीय और जिला परिषदें होनी चाहिएं। श्रीमान, इस विषय के बारे में मुझे दुख के साथ कहना पड़ता है कि बहस में भाग लेने वाले बहुत से सदस्यों ने अनुसूची 6 के उपबन्धों का ठीक से अध्ययन नहीं किया। मैं इसके बारे में निश्चित हूँ कि यदि इन्होंने अनुसूची के उपबन्धों को ठीक से पढ़ा होता तो उन्होंने उन मुद्दों को नहीं उठाया होता जो उन्होंने उठाये हैं कि क्षेत्रीय और जिला परिषदों को बनाकर हमने एक किस्म की पृथक आबादी को सृजित किया है। यह इस प्रकार का कुछ नहीं करता।
अब असम में जनजातियों की स्थिति किसी प्रकार भारत के अन्य भागों को जनजातियों से भिन्न आधार पर है।
श्री. ए. वी. ठक्कर : पहाड़ी जनजातियाँ जनाब।
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर : मैं टर्मी शब्दावली से सम्बद्ध नहीं हूँ। मैं असम
| kuu | h; |
|---|
| vE | cMs d | j |
|---|
और दूसरे क्षेत्र के बारे में फिलहाल बोल रहा हूँ। यही अन्तर प्रतीत होता है। असम को छोड़कर अन्य जनजातियों के लोग कमोवेश सब हिन्दू हैं, कमोवेश अधिसंख्य जनता की सभ्यता और संस्कृति में घुलमिल गए हैं जिन के बीच में रहते हैं। असम की जनजातियों के बारे में स्थिति ऐसी नहीं है। उनकी जडं़े, अभी तक उनकी अपनी सभ्यता और संस्कृति में हैं। उन्होंने मुख्यतः या अधिकांशतः अपने आसपास के हिन्दुओं के रीति रिवाजों को नहीं अपनाया है विरासत की उनकी विधियों, विवाह की उनकी विधियां, रीति-रिवाज आदि हिन्दुओं से बिल्कुल भिन्न हैं। मेरा विचार है कि यह मुख्य उत्तर जो हमें असम के लोगों के लिए अन्य क्षेत्रों के लिए बनायी गई योजनाओं से भिन्न योजना बनाने के लिए प्रभावित करता है। दूसरे शब्दों में, असम की जनजातियों की स्थिति, जिसके लिए कोई भी कारण हो, किसी हद तक संयुक्त राज्य अमेरिका में रेड इंडियनों की स्थिति के समान है और वहाँ आये श्वेत लोगों से भिन्न है। अब, रेड इंडियनों के बारे में संयुक्त राज्य अमेरिका क्या करता है? जहाँ तक मुझे जानकारी है उन्होंने जो किया उसे आरक्षण अथवा सीमाएँ कहते हैं जिनके भीतर लाल भारतीय रहते थे वे अपने आप में एक गणराज्य हैं। निःसंदेह, संयुक्त राज्य अमेरिका के कानून के द्वारा, वे संयुक्त राज्य अमेरिका के नागरिक हैं। लेकिन संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान के प्रति नाम-मात्र की निष्ठा है। तथ्यों के आधार पर वे एक पृथक, स्वतंत्र लोग हैं। संयुक्त राज्य द्वारा यह महसूस किया गया था कि उनके कानून, रहन-सहन