39 राज्य मशीनरी के खराब हो जाने की स्थिति में प्रावधान।में संवैधानिक 278. (1) यदि राष्ट्रपति राज्य के राज्यपाल या शासक से रिपोर्ट पर या अन्यथा संतुष्ट है कि राज्य की सरकार इस संविधान के प्रावधानों के अनुसार नहीं चलायी जा सकती है, तो राष्ट्रपति घोषणा द्वारा - राज्य
में
संवैधानिक
मशीनरी के खराब हो जाने
की स्थिति में प्रावधान।
(अ) राज्य की सरकार के सभी या किसी कार्य को तथा राज्यपाल या शासक जैसी भी स्थिति हो में निहित या उसके द्वारा प्रयोज्य शक्तियों अथवा राज्य की विधानपालिका के अतिरिक्त राज्य में किसी निकाय या सत्ता को अपने हाथों में ले सकता है;
(ब) घोषित कर सकता है कि राज्य की विधानपालिका की शक्तियां संसद की सत्ता के तहत या द्वारा प्रयोज्य होंगी;
(स) ऐसे आकस्मिक व परिणामी प्रावधान बना सकता है जो राष्ट्रपति को घोषणा के उद्देश्यों को प्रभावकारी बनाने के लिए आवश्यक या वांछनीय लगते हैं जिनमें राज्य में किसी सत्ता या निकास से संबंधित इस संविधान के किन्हीं प्रावधानों को पूर्णतः या अंशतः निलम्बित करने वाले प्रावधान भी सम्मिलित हैं :
बशर्ते कि इस धारा की कोई बात राष्ट्रपति को किसी उच्च न्यायालय द्वारा प्रयुक्त या उसमें निहित किन्हीं शक्तियों को अपने हाथ में लेने अथवा उच्च न्यायालयों से संबंधित इस संविधान के प्रावधानों के संचालन को पूर्णतः या अंशतः निलम्बित करने के लिए अधिकृत नहीं करेगी।
(2) इस प्रकार की कोई घोषणा किसी बाद की घोषणा द्वारा रद्द अथवा परिवर्तित की जा सकती है।
(3) इस अनुच्छेद के तहत हर एक घोषणा संसद के प्रत्येक सदन में रखी जाएगी सिवाय उस स्थिति के जहाँ यह घोषणा पूर्व घोषणा को रद्द कर रही है, दो महीने की समाप्ति पर निष्प्रभावी हो जायेगी जब तक कि उस अवधि से पहले यह संसद के दोनों सदनों के प्रस्तावों द्वारा अनुमोदित नहीं कर दी गयी होः
बशर्ते कि यदि इस प्रकार की कोई घोषणा उस समय जारी की जाती है जब लोकसभा भंग कर दी गयी है या यदि लोकसभा इस धारा में उल्लिखित दो महीने के दौरान भंग होती है और उस अवधि की समाप्ति से पूर्व वह घोषणा लोकसभा द्वारा पारित एक प्रस्ताव द्वारा अनुमोदित नहीं की गयी है तो वह घोषणा उस तारीख से तीस दिन की समाप्ति पर निष्प्रभावी हो जायेगी। जब लोकसभा पुनर्गठन के बाद पहली बार बैठती है और जब तक कि उस अवधि की समाप्ति से पहले संसद के दोनों सदनों द्वारा घोषणा को अनुमोदित करने वाले प्रस्ताव पारित नहीं कर दिये गये हैं।