अनुच्छेद 188, 277-अ, 278 और 278-अ - Page 62

41

(2) संसद के द्वारा या इसके प्राधिकार के तहत बनाया गया कोई कानून जिसे संसद या राष्ट्रपति या इस अनुच्छेद की धारा (1) के उपखण्ड (अ) में उल्लिखित कोई अन्य प्राधिकरण इस संविधान के अनुच्छेद 278 के अंतर्गत जारी घोषणा के अतिरिक्त बनाने के योग्य नहीं होती तो वह प्राधिकरण अयोग्यता की हद तक घोषणा के निष्प्रभावी होने के कए वर्ष की अवधि की समाप्ति पर प्रभावहीन हो जायेगी सिवाय जैसे उक्त अवधि की समाप्ति के पूर्व चीजें की गयी या करने से निकाल दी गयी हैं जब तक कि वे प्रावधान जो इस प्रकार निष्प्रभावी हो जायेंगे शीघ्र ही समाप्त कर दिये जाते हैं या राज्य की विधानपालिका के अधिनियम द्वारा संशोधनों के साथ या उनके बिना पुनः लागू किये जाते हैं।“

ke Fk
cj kj
t u j y

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर : मैंने कहा है कि 188 को मिटा दिया जायेगा। संशोधन प्रस्तावित करने की वास्तव में आवश्यकता नहीं है लेकिन सदन को पूरी तस्वीर के बारे में अवगत कराने के लिए मैंने कहा है कि हम अनुच्छेद 188 को हटाने का प्रस्ताव करते हैं।

महोदय, मैं पूर्वानुमान करता हूँ कि इस अनुच्छेद पर संभवतः पूर्णतया बहस होगी और मुझसे किसी चरण में आलोचना के उन बिन्दुओं के विषय में व्याख्या का प्रस्ताव करने की मांग की जा सकती है जिन्हें उठाया जा सकता है इसलिए मैं सोचता हूँ कि यह अच्छा होगा यदि मैं उन बिन्दुओं पर एक बहुत विस्तृत विवेचन नहीं करता हूँ जो नई योजना के तहत उठने हैं। मैं प्रारम्भ में केवल चीजों की बनावट की रूपरेखा बताने का प्रस्ताव करता हूँ जिसकी हम अनुच्छेद 188 को निकालकर, अनुच्छेद 277-अ को जोड़कर, तथा पुराने अनुच्छेद 278 के लिए दो नये अनुच्छेदों 278 तथा 278-अ के प्रतिस्थापन द्वारा व्यवस्था करते हैं।

मैं सोचता हूँ मैं सदन को याद दिलाते हुए शुरूआत कर सकता हूँ कि सदन इस पर सहमत हो गया है, जब हम संविधान के सामान्य सिद्धांतों पर विचार कर रहे थे, कि संविधान को संविधान के खराब हो जाने के लिए कुछ मशीनरी की व्यवस्था करनी चाहिए। दूसरे शब्दों में, संविधान में कोई प्रावधान सन्निविष्ट किया जाना चाहिए जो कि किसी सीमा तक भारत सरकार अधिनियम, 1935 के अनुच्छेद 93 में निहित प्रावधानों के सदृश होगा। इस चरण में जब यह सिद्धांत स्वीकार कर लिया गया, यह प्रस्तावित किया गया कि यदि राज्य का राज्यपाल महसूस करता है कि राज्य के मामलों के प्रशासन के लिए इस संविधान द्वारा स्थापित मशीनरी

खराब हो जाती है तो राज्य के राज्यपाल को घोषणा द्वारा एक पखवाड़े के लिए राज्य के प्रशासन को अपने हाथों में लेने का अधिकार होना चाहिए और उसके बाद