बंबई वंशानुगत कार्य अधिनियम-संशोधन विधेयक
93
कोई भी जांच-पड़ताल नहीं की गई है। महोदय! 1925 में मेरे पूर्ववर्ती ने पुनः एक प्रस्ताव प्रस्तुत किया था, जिसमें वही मुद्दे उठाए गए थे, जो इस विधेयक में हैं। एक बार फिर माननीय प्रस्तावक को इस स्पष्ट शर्त पर सरकार द्वारा प्रस्ताव वापस लेने को राजी कर लिया गया था कि इस मामले में वह स्वयं जांच-पड़ताल करेंगे। परंतु कुछ नहीं किया गया। मेरे विचार से मेरे मित्र माननीय राजस्व मंत्री को यह कहना शोभा नहीं देता है कि विधेयक को अचानक लाए जाने से वह आश्चर्य में पड़ गए हैं। इस विधेयक के प्रावधान, अर्थात् वे मांगें जो दलित वर्ग वतन के संबंध में उठा रहे हैं, उनके सामने दीर्घकाल से चली आ रही हैं। यदि वह सचमुच ही अपने आपको तथ्य और आंकड़ों से लैस करना और मेरे सुझावों के स्थान पर अपने सुझाव देना चाहते हैं, तो महोदय! मेरा निवेदन है कि उनके पास ऐसा करने के लिए काफी समय था। उन्होंने उस अवसर का लाभ नहीं उठाया। फिर भी, मैं उन्हें एक अवसर और देने को तैयार हूं और मैं यह भी कहना चाहूंगा कि यदि विधेयक प्रवर समिति के सुपुर्द किया जाता है तो मैं प्रस्ताव रखने को तैयार हूं, ताकि प्रवर समिति इस रिपोर्ट को अगले जून में सदन के सामने रखे। इससे इस बीच मेरे माननीय मित्र को जांच-पड़ताल करने तथा अपनी पसंद के उन व्यक्तियों की, जिन्हें वह विशेषज्ञ समझते हैं, एक पृथक समिति नियुक्त करने के लिए नौ-दस महीने का समय मिल जाएगा। इस तरह वह अपने सुझाव तैयार कर सकेंगे और प्रवर समिति के सामने उन्हें संशोधन के लिए प्रस्तुत कर सकेंगे। मुझे इसमें कोई आपत्ति नहीं है और यदि मेरे माननीय मित्र इसे स्वीकार करते हैं, तो मैं पूरी तौर पर इस प्रक्रिया को मानूंगा। अब यह उन पर है कि वह क्या कहना चाहते हैं। परंतु जैसा कि मैंने शुरू में की कहा था कि मैं इस विधेयक को सदन द्वारा गठित प्रवर समिति को सौंपने को तैयार हूं, मैं इसे अधिकारियों के भरोसे छोड़ना नहीं चाहता हूं। महोदय! अपने जवाब में मैं यही कहना चाहता हूं।
*****
| cca | b |
|---|
| o | 'a k | ku | qx | r |
|---|
| d | k; |
|---|
| v | fèk | fu;e |
|---|
| 'a k | kès k | u |
|---|
का विधेयक संख्या 23 *
| d | Col2 |
|---|
| oè | k;s | d |
|---|
निम्नांकित विधेयक, जिसे विधान सभा की 17 सितंबर 1937 की बैठक में विधान सभा सदस्य डॉ. भीमराव अम्बेडकर को प्रस्तत करने की अनुमति दी गई, बंबई विधान सभा के नियम 20 के अधीन प्रकाशित किया जाता है : 1937 का विधेयक संख्या 23
1874 के बंबई वंशानुगत कार्य अधिनियम में संशोधन हेतु विधेयक
जबकि बंबई वंशानुगत कार्य अधिनियम, 1874 (बंबई 3, 1874) में संशोधन समीचीन
* बोंबे गवर्नमेंट गजट, भाग 5, पृ. 101-105, 21 अक्तूबर 1937