10. छोटे किसान राहत विधेयक - Page 158

छोटे किसान राहत विधेयक

141

बनाना है। लेकिन इस पूर्वक्रम का अधिकार केवल तभी काम में आ सकेगा, जब मालिक खेत बेचना चाहेगा और पड़ोसी किसान मालिक की शर्तों को स्वीकार करने को तैयार हो। पूर्वक्रम का अवसर ही शायद नहीं आएगा, क्योंकि छोटे खेत का मालिक (मैं पुराने टुकड़ों की बात कर रहा हूं) इसको अपने पास रखना चाहेगा। दूसरी तरफ, पूर्वक्रम का अवसर आ सकता है, लेकिन यह निष्फल हो सकता है, क्योंकि छोटे खेतों को जल्दी ही मिला देने की इच्छा के बावजूद किसी भी स्थिति में मौजूदा छोटे खेत अनिश्चित-काल तक बने रहेंगे।

  1. इन सबके अलावा मेरा विचार है कि विधेयक के भाग 1 की क्रियाविधि विधेयक की दृष्टि से अपनाए गए उद्देश्य का अतिक्रमण करती है। विधेयक का उद्देश्य इस समय की स्थिति की अपेक्षा ज्यादा बड़े खेतों को एक जोत के अंतर्गत लाना है। अब मैं महसूस करता हूं कि यदि हम विभिन्न मालिकों के छोटे खेतों को खेती के लिए एक बना सकते हैं, तो हमें वहीं रुक जाना चाहिए और उन्हें एक व्यक्ति के स्वामित्व में तब तक लाने का प्रयत्न नहीं करना चाहिए, जब तक कि यह सिद्ध नहीं हो जाता है कि संघटित खेती के लिए एक मालिक का होना जरूरी है। मुझे पक्का विश्वास है कि मानक आकार के सहकारी खेतों की स्थापना हमें वह सब कुछ देगी, जो हम विधेयक के अंतर्गत चाहते हैं और छोटे खेतों के मालिकों को विनाश से बचा लेगी। इस योजना के तहत किसान का स्वामित्व सुरक्षित रहेगा, सिवाए इसके कि उसे अपने खेत पर खेती करने की स्वतंत्रता नहीं होगी, जब तक कि वह अपने खेत के साथ लगे हुए खेत या खेतों के साथ इसे संघटित करने के लिए सहमत न हो जाएं, जिससे कि पूरा क्षेत्र इस प्रकार की खेती के लिए मानक आकार के बराबर या उससे बड़ा हो जाए। इस प्रकार का करार यदि भूमि के संबंध में व्यवहार में आता है तो उस नियंत्रण की आवश्यकता को पूरी तरह खत्म कर देगा, जिसे विधेयक हस्तांतरण और बंटवारे पर थोपना चाहता है, क्योंकि जो कोई भी खेत के टुकड़े को प्राप्त करेगा, वह सहकारी खेत के कृषि कार्य के प्रबंध में बाधा डालने में सक्षम नहीं हो पाएगा। इस करार के कारण नए मालिक मिल-जुलकर खेत पर कृषि कार्य करने के लिए बाध्य होंगे। सहकारी खेती साझेदारों की कंपनी के समान होगी जिसमें साझेदार के बदल जाने पर भी कंपनी बनी रहती है। यह योजना अपने परिचालन में सरल है और वर्तमान विधेयक की बुराइयों को निरस्त कर देती है।

  2. मैं यह नहीं समझ पाता हूं कि इस योजना पर क्या आपत्ति हो सकती है। वास्तव में, इस प्रकार की व्यवस्था कई यूरोपीय देशों और खासकर इटली में काम कर रही है। लेकिन जिसे मैंने ऊपर रेखांकित किया है, उस योजना के समर्थन के लिए इतना दूर जाने की जरूरत नहीं है। मेरा सौभाग्य है कि मैं यह कहने में सक्षम हूं कि विधेयक स्वयं कुछ हद तक मेरे द्वारा बनाई गई योजना को स्वीकार करता है। मूल विधेयक के खंड 19 का, जिसकी संगति प्रवर समिति के द्वारा संशोधित