10. छोटे किसान राहत विधेयक - Page 160

छोटे किसान राहत विधेयक

143

या संशोधन को पूर्व अनुमोदन की आवश्यकता नहीं है, तो खंड (3) उसे इस मामले को अंतिम अधिकारी, गवर्नर तक भेजने की अनुमति देता है। इसलिए मुझे लगता है कि मैं स्पष्ट रूप से कहूंगा कि मैंने कोई संशोधन प्रस्तुत नहीं किया है और मैं इसलिए इससे सीधे संबंधित नहीं हूं कि यह मसला इतना महत्त्वपूर्ण है कि, अगर आपको एतराज न हो तो, इसपर इस सदन में बहस होनी चाहिए। विधेयक लाने के हमारे अधिकार भारत सरकार अधिनियम के तहत इतने सीमित हैं कि अगर हमें इसकी उन कुछ धाराओं का लाभ नहीं दिया जाए जो हमें आवश्यक अधिकार देती हैं, हालांकि वे कम हैं, तो यह सदन अनिवार्य कानूनों को लाने के अपने यथासंभव प्रयास में बहुत अधिक अक्षम हो जाएगा। इसलिए मैं यह सचमुच जानना चाहता हूं कि क्या आपका यह विचार है कि नियम 19 के अंतर्गत अध्यक्ष अंतिम अधिकारी है और यह कि उस अधिकारी के पास सक्षम अपील करने का कोई अधिकार नहीं है, जिसमें पूर्व अनुमोदन देने की शक्ति निहित है।

अगर आप अनुमति दें, तो मैं भारत सरकार अधिनियम की धारा 299, उपधारा (3) का उल्लेख इस विधेयक के संदर्भ में करना चाहूंगा, जिसके लिए मेरे विद्वान मित्र ने अनुमति मांगी है। अगर मैं इस विधेयक को समझता हूं, तो पारिभाषिक रूप में इसे समाधान का उपाय कहा जा सकता है।

माननीय अध्यक्ष : हमें दोनों मुद्दों से अलग रहना चाहिए। एक मुद्दा जिसे माननीय सदस्य श्री पारूलेकर ने उठाया है, नियम 19 की व्याख्या से संबंधित है कि क्या जब कोई विवाद माननीय सदस्य और अध्यक्ष के बीच उठता है, तब अध्यक्ष ही निर्णायक अधिकारी होता है। यह एक मुद्दा है। मैंने नियम 19 की जो व्याख्या की है, वह बता दी है। जहां तक इस प्रश्न का संबंध है कि क्या माननीय सदस्य श्री पारूलेकर द्व ारा लाए गए संशोधन को धारा 299 (3) के तहत अनुमोदन की जरूरत है, यह एक स्वतंत्र प्रश्न है। मैं पहले ही माननीय सदस्य को बता चुका हूं कि उनके संशोधन के प्रश्न पर इस सदन में कोई भी बहस करने का मेरा इरादा नहीं है। मैं इस संबंध में निश्चय कर चुका हूं। यदि माननीय सदस्य नियम 19 के उपनियम (3) पर कोई तर्क प्रस्तुत करते हैं, तो मैं उन्हें सुनने के लिए तैयार हूं।

डॉ. भीमराव अम्बेडकर : जब तक मुझे यह स्पष्ट करने की अनुमति नहीं दी जाती है कि विधेयक भारत सरकार अधिनियम की धारा 299 की उपधारा (3) की सीमा में नहीं आता है, मेरे लिए नियम 19 (3) पर तर्क करना व्यर्थ है। यदि मुझे आपको संतुष्ट करना है कि नियम 19 (3) उस व्यथित सदस्य को, जिसका संशोधन अस्वीकार कर दिया गया है, गवर्नर को अपील करने का अधिकार देता है, तो मेरा यह मानना है कि धारा 299 (3) पर विचार किया जाना चाहिए। अगर आप मुझे यह तर्क देने की अनुमति देने को तैयार नहीं हैं कि वास्तव में क्यों यह विधेयक भारत सरकार अधिनियम की धारा 299 की उपधारा (3) के द्वारा निरस्त किए जाने योग्य