छोटे किसान राहत विधेयक
145
विधेयक और संशोधन में ऐसा कुछ नहीं है कि जमीन के अधिकार को समाप्त कर दिया जाए या संशोधित कर दिया जाए। यह अहितकारी धारा 299 (3) के अंतर्गत नहीं आता।
****
डॉ. भीमराव अम्बेडकर : अगर महामहिम उन संशोधनों पर जो उन्हें दिए गए हों अनुमति दें, तो क्या आप इस विधेयक पर बहस स्थगित कर देंगे? महामहिम संशोधन की अनुमति उसी प्रकार दे सकते हैं, जिस प्रकार उन्होंने विधेयक के मामले में किया है। ऐसी स्थिति में क्या होगा?
माननीय अध्यक्ष : मुझे निश्चय ही इस बात से प्रसन्नता होगी कि प्रत्येक प्रस्तावित संशोधन पर इस सदन में बहस करने का पूरा अवसर मिले और कोई भी संशोधन अनुमति के अभाव में रद्द न कर दिया जाए। इसलिए मैंने अपनी कठिनाई का जिक्र किया जब सदस्यों ने आज अपराह्न में संशोधन प्रस्तावित किया। जबकि उनके सामने लंबे समय से विधेयक विचाराधीन था। मेरी यही कठिनाई है। यही कारण है कि मैंने कहा था कि जितनी जल्दी संभव हो, संशोधन प्रस्तावित किए जाएं। तीन माननीय सदस्यों ने आज संशोधन प्रस्तावित किया है। उनमें से सबका निरीक्षण करना और यह निश्चित करना कठिन है कि क्या उनमें से किसी को अनुमति की जरूरत है। इस संबंध में मतभेद की संभावना हो सकती है। इसलिए मैं नहीं जानता कि क्या अभी प्रस्तुत किए गए सभी संशोधनों के संबंध में सूचना की व्यवस्था समाप्त करना मेरे लिए संभव होगा। लेकिन जहां तक पूर्व संशोधनों का प्रश्न है, मैं निश्चय ही कोशिश करूंगा और देखूंगा कि सदस्य उन्हें प्रस्तुत करने का अवसर पा सकें।