मद्यनिषेध 175
हम लोग किसी भी प्रकार के कर का समर्थन करने को तैयार हैं। सदन के माननीय नेता ने सरकार के खिलाफ लगाए गए अवास्तविकता के आरोप का खंडन करने का प्रयास किया है। महोदय! मैं सोचता हूं कि किसी भी सरकार को, उस समय तक मद्यनिषेध की नीति लागू करने का वायदा नहीं करना चाहिए, जब तक उसने यह विचार न कर लिया हो कि वह इससे होने वाली हानि को कैसे पूरा करेगी? मैं सोचता हूं कि वायदा करके और उसे न निभाने की बदनामी लेने का तब तक कोई फायदा नहीं है, जब तक कि मेरे माननीय मित्र में यह साहस न हो, जो महज विश्वास या आस्था से कहीं ज्यादा महत्त्वपूर्ण होता है। ऐसे लोगों पर कर लगाने का साहस न हो, जिन पर अब तक कर नहीं लगे, पर जिनको कर देने की क्षमता हो, तो उन पर कर लगाने का प्रस्ताव वह सदन में प्रस्तुत करें और तब मद्यनिषेध के प्रति इस सदन की गंभीरता को परखें, जिसके लिए यह सदन कहता रहा है। मैं सोचता हूं कि किसी भी व्यक्ति की तरह यह सदन समझता है कि इस नीति पर धन खर्च होगा और मेरे माननीय मित्र सदन के नेता का यह कर्तव्य है कि वह सदन से यह आश्वासन लें कि सदन इस नीति का मूल्य चुकाने के लिए तैयार है, जिसे लागू करने के लिए उस पर उतना भारी दबाव डाला जा रहा है। इन शब्दों के साथ मैं अपना स्थान ग्रहण करता हूं।