17. अपराधी परिवीक्षा विधेयक - Page 210

अपराधी परिवीक्षा विधेयक 193

के अनेक कारण हैं कि जो वक्तव्य उन्होंने तैयार किया है, वह गहन अध्ययन पर आधारित है और अगर ऐसा है और सरकार की प्रतिष्ठा आड़े नहीं आती है, तो मैं अपने माननीय मित्र श्री ब्राम्बले के कथन से सहमत हूं कि इस विधेयक को प्रवर समिति को सौंप दिया जाए, जहां किन्हीं सिद्धांतों के पक्ष में या विपक्ष में समस्त मुद्दों को उठाया जाए और उन पर विचार किया जाए, ताकि विधेयक उतना अधिक दोषरहित बन सके, जितना कि हम इस सदन में बना सकते हैं। इन टिप्पणियों के साथ मैं विधेयक के प्रथम वाचन का समर्थन करता हूं।