तंबाकू शुल्क अधिनियम संशोधन विधेयक
195
पान के विरुद्ध नीति से उत्पन्न हुए कुछ घाटे को पूरा करने के लिए राजस्व का
यह स्रोत विकसित करना नितांत आवश्यक है। बंबई नगर में तंबाकू पर शुल्क
1857 के तंबाकू शुल्क (बंबई नगर) अधिनियम के अंतर्गत एकत्र किया जाता है।
इस अधिनियम के अंतर्गत पहले से ही पर्याप्त फीस है, लेकिन लाइसेंस फीस
नाममात्र की है और लाइसेंसों की बहुत मांग है जिन्हें लाइसेंसधारी जल्दी-जल्दी
दूसरे व्यापारियों को बेच देते हैं। बंबई में एक रुपए से 25 रुपए या 50 रुपए
तक लाइसेंस फीस को उगाहने का विधेयक में प्रावधान है...
इसमें संदेह की कोई गुंजाइश नहीं है कि यह विधेयक मूल रूप से वित्त विधेयक है, न कि कर उगाहने के लिए कार्य-प्रणाली बनाने के उद्देश्य का विधेयक। यदि यह वित्त विधेयक है, तो मैं निवेदन करता हूं कि सदन को यह विचार-विमर्श करने का अधिकार है कि यह सरकार को आपूर्ति प्रदान करे या न करे। सदन के माननीय नेता द्वारा उठाए अन्य मुद्दों के संदर्भ में जो छूट से संबंधित था, मेरा निवेदन यह है कि सदन यह कहने को पूर्णतया स्वतंत्र है : ‘आपूर्ति का कुछ हिस्सा हम प्रदान करेंगे, बाकी नहीं।’