20. पृथक कर्नाटक प्रांत का गठन - Page 228

पृथक कर्नाटक प्रांत का गठन 211

भी नहीं हों। इसलिए मैं कहता हूं कि यह ऐसा प्रस्ताव है जो प्रत्यक्ष रूप से इस आदर्श का विरोध है। महोदय! यह एक ऐसा आदर्श है, जिसको हमें बहुत उत्साहपूर्वक संजोकर रखना चाहिए। मैं अच्छी तरह से समझ सकता हूं कि अमरीका, जर्मनी और यूरोप जैसे देशों में, जहां एकता की भावना दृढ़ है, वहां किसी को यह अहसास कराने की आवश्यकता नहीं है कि वह जर्मनवासी है, ताकि वह अलगाववादी चरित्र को सहन कर ले। परंतु जहां तक हम भारतीयों का संबंध है, यह भावना, अभी तक विकसित नहीं हुई, यह धीरे-धीरे विकसित हो रही है। संस्कृति की भावना, राष्ट्रीयता की भावना के साथ-साथ अन्य निष्ठाओं को बढ़ने देना सबसे बड़ा अपराध है — जो हम कर सकते हैं। मैं इसमें शामिल नहीं होऊंगा और मैं पूरी शक्ति से, दृढ़ता से, इस प्रस्ताव का विरोध करता हूं (तालियां)।