22. औद्योगिक विवाद विधेयक - Page 262

औद्योगिक विवाद विधेयक

245

ावस्था पेंशन देना, सदस्यों को बेरोजगारी भत्ता देना, उनकी विधवाओं को पेंशन देना आदि। इंग्लैंड में ये सामाजिक उद्देश्यों के नाम से जाने जाते हैं। संघ का एक उद्देश्य किसी ऐसी राजनैतिक विचारधारा को आगे बढ़ाना भी हो सकता है, जिसे वह अपनी आर्थिक व सामाजिक स्थिति की सुरक्षा के लिए अधिक उपयुक्त समझता हो। महोदय! अब मेरा प्रश्न है कि क्या किसी उद्योग में कार्यरत समस्त व्यक्तियों के लिए इन तीनों उद्देश्यों पर सहमत होना संभव है? मुझे नहीं लगता कि समस्त मामलों में सकारात्मक उत्तर देना संभव होगा और मैं विस्तृत रूप से इस मामले पर विचार करने का प्रस्ताव करता हूं, ताकि यह दिखा सकूं कि हमें सकारात्मक उत्तर क्यों नहीं मिल सकता। इसी तरह का एक मामला लेते हैं, उदाहरण के तौर पर बंबई में कपड़ा मिल मजदूरों की एक संस्था है और मैं इस मामले में केवल प्रासंगिक पहलू को ही लूंगा, क्योंकि मैं अपने तर्क पर जोर देना चाहता हूं। वहां मिल उद्योग में कई मुसलमान कर्मचारी हैं। वे श्रमिक संघ का सदस्य बनने को उत्सुक हैं। लेकिन अन्य गैर-मुसलमान कर्मचारी चाहते हैं कि संघ के कर्मचारी कांग्रेस की राजनैतिक पद्धति का अनुसरण करें। ऐसे भी मुसलमान सदस्य हैं जो संघ में शामिल होने को तैयार है। लेकिन मुस्लिम लीग की राजनीति का अनुसरण करना बेहतर समझते हैं। जब तक इन दो में से एक भी पार्टी अपना राजनैतिक कार्यक्रम छोड़ने को तैयार न होगी, तब तक वे दो जनसमूहों को कैसे एक करेंगे? अन्य दृष्टांत देखें — ऐसे कई कर्मचारी हैं, जो अछूत समुदायों के हैं। वे एक संघ का सदस्य बनने को तैयार हैं, पर साथ ही वे इस बात पर भी जोर देते हैं कि जिस समुदाय से उन्हें लिया गया है, उस समुदाय के फायदे के लिए संध को कुछ सामाजिक लक्ष्यों को बढ़ावा देना चाहिए। वे चाहते हैं कि उनके समुदायों को कुछ अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएं, किंतु अन्य वर्गों के कर्मचारी उनसे सहमत नहीं हैं। यह संघ कैसे बनेगा? मेरी समझ में नहीं आता कि आप ऐसी शर्तेंं क्यों रखते हैं, जिससे कुछ भी कर पाना इतना असंभव हो जाता है। मुझे यह सोचना चाहिए था कि इस विधेयक में सम्मिलित प्रस्ताव इतना ही तर्कसंगत व विवेकपूर्ण है, जितना कि किसी स्वास्थ्य अफसर का यह निर्धारित करना कि आप विशेष तरह का घर बनाएं, आपका दरवाजा सिर्फ दक्षिण की ओर खुले, कोई भी दरवाजा उत्तर की ओर न हो, आपके पास केवल विशेष प्रकार की खिड़की हो, घर एक विशेष ऊंचाई से अधिक ऊंचा न हो, एक ऐसा घर बनाएं जिसका एलिवेशन (उत्थापन) विशेष प्रकार का हो। इसलिए या तो आप ऐसा घर बनाएं, जो इन नियमों को पूरा करता हो, वरना आप गली में पड़े रहें। यह विधेयक इसी तरह का विकल्प कर्मचारियों के सामने प्रस्तुत करता है। अगर मजदूरों के संगठन का मामला उनकी इच्छा पर छोड़ दिया जाए, तो इसमें बुराई क्या हो सकती है? आपको इससे क्या लेना देना है? मुझे समझ नहीं आता ये सब क्या है और एक उद्योग में कार्यरत लोगों को एक संघ विशेष में लाकर आपको क्या मिलेगा? जैसा कि मैं पहले ही बता चुका हूं, मेरा