22. औद्योगिक विवाद विधेयक - Page 270

औद्योगिक विवाद विधेयक 253

बजट बताने के लिए बाध्य किया जाए। मात्र शांति भंग होने की स्थिति में सरकार द्वारा पुलिस बल के प्रयोग पर रोक लगा दी जानी चाहिए। इसके बिना पूंजीपति और मजदूर के बीच सौदेबाजी के मामले में शांति और समानता नहीं आएगी। क्या आप ऐसा करेंगे? अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपका और मिल मालिकों का साथ नहीं रहेगा। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आप मजदूर के दोस्त नहीं बन सकते। मुझे विश्वास है कि विधेयक को इसी रूप में पारित नहीं करना चाहिए। यह मजदूर को केवल अपाहिज बनाता है। हो सकता है कि मजदूर को पता न हो कि यह विधेयक क्या करता है। लेकिन जब विधेयक लागू होगा और मजदूरों का विधेयक से सामना होगा, तो वे कहेंगे कि यह विधेयक बुरा है, खूनी और नृशंस है। महोदय! मैं इसमें भागीदार नहीं बन सकता (तालियां)।