292 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय
स्वीडन 14.5
जर्मनी 15.1
आस्ट्रिया 15.2
इंग्लैंड और वेल्स 15.3
नार्वे 16.3
आस्ट्रेलिया 16.4
स्विट्जरलैंड 16.7
न्यूजीलैंड 16.7
अमरीका 17.3
फ्रांस 17.3
तीन सबसे न्यूनतम देशों में आस्ट्रिया पूरा और जर्मनी एक-तिहाई कैथोलिक है। निम्नलिखित आंकड़े प्रमुख नगरों की जन्म-दर को स्पष्ट करते हैं। ये सभी 1927 या 1928 के लिए हैं :
लंदन 16.1
कोलोन 16.0
जिनेवा 14.6
मिलान 14.5
तुरीन 13.2
प्राग 12.5
म्यूनिख 12.0
वियना 10.6
लंदन को छोड़कर उपरोक्त सभी नगर पूर्ण रूप से रोमन कैथोलिक हैं तथापि उन सभी की जन्म-दर लंदन से कम है। इनमें से तीन मुसोलिनी की इटली में हैं।
इस प्रकार की आशंका कि अन्य समुदाय के लोग नियंत्रण को तिरस्कृत कर जनसंख्या में प्रबल हो जाएंगे, एक बिल्कुल ही निराधार बात है।
युद्धों के लिए उत्तरदायी, राजनेताओं के व्याख्यानों से यह साफ-साफ पता चलता है कि आधुनिक मुद्दों के मूल में जनसंख्या के दबाव के कारण उत्पन्न हुई आर्थिक समस्याएं ही हैं। बर्नहर्ट, कैसर, हिटलर, मुसोलिनी और मुरिंग ने प्रायः इस बात पर स्पष्ट रूप से बल दिया है। उदाहरण के लिए एडोल्फ हिटलर ने अपनी पुस्तक मैनकाफ में लिखा है :
युद्ध से पहले जर्मन लोगों की असंयत वृद्धि के कारण प्रतिदिन आवश्यक भोजन
के प्रबंध का प्रश्न समस्त राजनीतिक और आर्थिक चिंतन तथा प्रक्रिया के सामने
स्पष्ट रूप से आया।
इसके आगे भी वह लिखते हैं :
इस पृथ्वी पर केवल पर्याप्त मात्रा में स्थान ही किसी राष्ट्र के अस्तित्व की