I. जन्म.नियंत्रण के उपाय - Page 316

जन्म-नियंत्रण के उपाय पर 299

रूजवेल्ट के अनुसार एक-तिहाई अमरीकियों को पौष्टिक आहार नहीं मिलता है। इसका एक कारण यह है कि वहां भी अपेक्षित मात्रा में जन्म-नियंत्रण व्यवहार में नहीं लाया जाता है। नए बसे हुए देशों में प्रत्येक व्यक्ति के पास पर्याप्त उपजाऊ भूमि है और इसलिए इन देशों के लोगों को घनी आबादी वाले देशों के लोगों की अपेक्षा अधिक पौष्टिक खाद्य पदार्थ मिलते हैं। इटली और आस्ट्रेलिया में प्रति व्यक्ति, प्रति वर्ष खपत के आंकड़े दिए जा रहे हैं :

आस्ट्रेलिया इटली

दूध एवं उसके उत्पाद (गैलन) 102 23

मांस (पौंड) 202 23

फल (पौंड) 104 40

चीनी (पौंड) 107 18

गेहूं (पौंड) 297 351

गेहूं के अलावा अन्य खाद्य पदार्थों की खपत इटली की अपेक्षा आस्ट्रेलिया में अधिक मात्रा में होती है।

हालैंड जैसे देश; जिन्होंने जन्म-नियंत्रण के द्वारा अपनी जन्म-दर कम की है? विश्व के अन्य देशों की तुलना में अधिक खुशहाल हैं।

बंबई प्रेसिडेन्सी में प्रति व्यक्ति प्रतिदिन दूध की मात्रा ‘सवा तोला’ है। आहार विशेषज्ञों के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन औसतन कम से कम एक पाइंट दूध की मात्रा मिलनी चाहिए।

जन्म-नियंत्रण आंदोलन का मुख्य उद्देश्य एक ऐसी स्थिति लाना है, जिसमें प्रत्येक देश ने अपनी जन्म-दर इतनी कम कर दी हो कि वे अपने उत्पादन के द्वारा ही अपनी आबादी का उत्तम प्रकार से भरण-पोषण करने में समर्थ हों।

कुछ लोगों का विचार है कि मानव जाति के लिए आधुनिक वैज्ञानिक खोजों ने

खाद्यान्न समस्या हल कर दी है और वर्तमान आर्थिक समस्या का मूल कारण मात्र कुवितरण है। उनके विचार में, संपत्ति का सुवितरण ही सर्वत्र संपन्नता लाएगा। इसमें कोई संदेह नहीं है कि संपत्ति-विभाजन में कई स्थानों पर अन्याय व्याप्त है और प्रत्येक निष्पक्ष समाजसेवी को इस संबंध में उत्पीडि़त लोगों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करने चाहिए। फिर भी यह ध्यान रखना आवश्यक है कि संपत्ति का सम-विभाजन मात्र ही जनता की भौतिक स्थिति को स्थायी रूप से सुधारने में तब तक समर्थ नहीं हो सकेगा जब तक कि जनसंख्या-वृद्धि को परिवार-परिसीमित द्वारा नियंत्रित नहीं किया जाता है।

समस्त संपत्ति का मुख्य स्रोत होने के कारण भूमि सबके लिए तब तक पर्याप्त नहीं हो सकती है, जब तक कि अधिक से अधिक उपजाऊ भूमि प्रत्येक व्यक्ति के हिस्से में नहीं आती है। सर डेमियेल हाल और प्रोफेसर ईस्ट जैसे कृषि विशेषज्ञ यह