परिशिष्ट II
डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा पूछे गए प्रश्न
और सरकार द्वारा दिए गए उत्तर
सरकारी सेवा : चयन समिति
| lj | Col2 | d |
|---|
डॉ. भीमराव अम्बेडकरः क्या सरकार यह बताने का कष्ट करेगी-
(क) क्या बंबई सरकार की प्रांतीय एवं अधीनस्थ सेवाओं में रिक्त पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन करने के उद्देश्य से कोई चयन समिति गठित की गई है?
(ख) यदि हां, तो उन सदस्यों के नाम बताने का कष्ट करें, जिनको लेकर वह समिति गठिन की गई है?
माननीय श्री चुन्नी लाल मेहता : बंबई सरकार की प्रांतीय और अधीनस्थ सेवाओं हेतु अभ्यर्थियों के चयन के लिए किसी भी समिति का गठन नहीं किया गया है। कुछ प्रांतीय सेवाओं के लिए चयन समितियों का गठन किया गया है। अधीनस्थ सेवाओं के लिए प्रदत्त अधिकार के अंतर्गत कार्यालय-प्रधानों या स्थानीय सरकार के द्वारा नियुक्तियां की जाती हैं।
डॉ. भीमराव अम्बेडकर : क्या माननीय सदस्य प्रांतीय सेवाओं के लिए गठित की गई समितियों के सदस्यों के नाम बताने का कष्ट करेंगे? उनका कहना है कि कुछ प्रांतीय सेवाओं के लिए चयन समितियां गठिन की गई हैं।
माननीय श्री चुन्नी लाल मेहता : मुझे दुःख है कि मुझे सदस्यों के नाम याद नहीं हैं। माननीय सदस्य द्वारा नोटिस देने पर मैं सदस्यों के नाम उपलब्ध करा दूंगा। परंतु मेरे विचार से इन समितियों के सदस्यों की कोई निश्चित सूची नहीं है। मैं समझता हूं कि वे हर साल या समय-समय पर बदलती रहती हैं।
(बोंबे लेजिस्लेटिव काउंसिल डिबेट्स, खंड 19, पृ. 325, 28 फरवरी 1927)
| fy, | Hkwfe |
|---|
| lqèk | kj |
|---|
डॉ. भीमराव अम्बेडकर : महोदय! मैं एक जिज्ञासा से अपनी बात शुरू करता हूं। वर्तमान बजट में इस राशि का प्रावधान किस उद्देश्य से किया गया है, यह मैं