डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा पूछे गए प्रश्न
303
ठीक-ठाक समझ नहीं पा रहा हूं। माननीय प्रभारी मंत्री से मैं यह जानना चाहता हूं कि क्या इस राशि को उन ग्रामीणों की नई आवास व्यवस्था पर खर्च किया जाना है, जो अपने गांवों की दशा से असंतुष्ट हैं, या इसे ग्रामीणों की सुख-सुविधाओं हेतु
खर्च किया जाना है, या फिर किसी अन्य मद पर। इसके बारे में किसी भी अधिकृत रिपोर्ट या अभिलेख में निश्चित रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है, जिससे कि मुझ जैसे नए सदस्य इस राशि के उपयोग का सही उद्देश्य जान सकें। इसलिए, मैं यह आशा करता हूं कि इस विषय पर कुछ प्रकाश डाला जाएगा।
(बोंबे लेजिस्लेटिव काउंसिल डिबेट्स, खंड 19, पृ. 421, 1 मार्च 1927)
भू - अभिलेख के अधीक्षक अभिलेख के अधीक्षक
भू
डॉ. भीमराव अम्बेडकर : महोदय! मैं इस प्रस्ताव पर अधिक बहस करने की आवश्यकता नहीं समझता हूं। प्रस्ताव इस बात पर आधारित है कि वे कार्य जिन्हें अधीक्षकों से कराने के लिए बजट में 35,800 रुपयों का प्रावधान किया गया है, साधारणतया डिप्टी कलक्टरों के. द्वारा भी सहज रूप से किया जा सकता है। इस तर्क का एकमात्र उत्तर यह है कि डिप्टी कलक्टर इस कार्य को करने की स्थिति में नहीं हैं। मंत्री महोदय द्वारा दिए गए उत्तर से मुझे ऐसा नहीं लगता कि बंदोबस्त आयुक्त ने प्रश्न के उस पहलू को छुआ भी है। इस सदन में कोई भी व्यक्ति इसका
खंडन नहीं करता है कि उनके द्वारा किया गया कार्य उपयोगी है, समाज के हित में आवश्यक भी है, किंतु, महोदय! सबसे महत्त्वपूर्ण बात यह है कि क्या इस प्रकार के कार्य डिप्टी कलक्टरों द्वारा नहीं किए जा सकते हैं? यदि उसका उत्तर सकारात्मक है, तब तो सरकार के पास कोई मामला ही नहीं है, और ऐसे में मैं सरकार से चाहूंगा कि वह मुझ जैसे नए सदस्यों द्वारा किसी निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए इस संबंध में स्थिति को स्पष्ट करे।
(बोंबे लेजिस्लेटिव काउंसिल डिबेट्स, खंड 19, पृ. 453, 3 मार्च 1927)
| d | y | D |
|---|
| t | kèko |
|---|
| d | k |
|---|
| vk | osnu |
|---|
डिप्टी कलक्टरः श्री एम.के. जाधव का आवेदन
डॉ. भीमराव अम्बेडकरः क्या सरकार यह बताने की कृपा करेगी कि —
( i ) श्री एम.के. जाधव, बी.ए. (आनर्स), बंबई, ने डिप्टी कलक्टर के तीन पदों में
से एक के लिए आवेदन किया था, जो हाल ही में बंबई सरकार के राजस्व
विभाग द्वारा भरे गए हैं?
( ii ) क्या उन्हें यह जानकारी थी कि वह दलित वर्ग से हैं?
( iii ) किन कारणों से उनका आवेदन अस्वीकार किया गया?
माननीय श्री जे.एल. रियू :
( i ) हां।
( ii ) हां।