320 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय
(घ) अनुदान के लिए खर्च-निर्धारण में प्रति व्यक्ति खर्च का कोई निश्चित मानदंड नहीं माना गया है। मांग करने वाले सभी विद्यालयों को निधि के अनुसार अपने उद्देश्य के लिए आबंटित राशि के अनुरूप ही सहायता-अनुदान संहिता में बनाई गई व्यवस्था के अंतर्गत स्वीकृत खर्च की एक-तिहाई दर पर अनुदान दिया जाता है।
(ङ) वर्षों की कोई भी न्यूनतम संख्या निर्धारित नहीं की गई है। निधि के अभाव में अतिरिक्त विद्यालयों का पंजीकरण निलंबित रखा गया है।
(च) लगभग 110 विद्यालय।
(बोंबे लेजिस्लेटिव काउंसिल डिबेट्स, खंड 28, पृ. 585-86, 27 फरवरी 1980)