III. विश्वविद्यालय सुधार समिति - Page 341

324 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय

(20) जब बंबई विश्वविद्यालय के शिक्षण कार्यों का विकास होगा, तो स्नातकोत्तर उपाधियों के लिए अध्ययन की अवधि क्या निर्धारित की जाएगी? आप इन उपाधियों को किस प्रकार देंगे-परीक्षा, शोध-कार्य, मौलिक अनुसंधान द्वारा या इनमें से किसी एक या अधिक को मिलाकर?

  1. क्या आप आनर्स स्तर पर किन्हीं नई उपाधियों को प्रारंभ करना चाहेंगे? यदि हां तो वे किन आधारों पर दी जाएंगी?

(ङ) अनुसंधान को प्रोत्साहन देना (प्रश्न 22-23)

  1. विश्वविद्यालय भारतीय और विशेष रूप से बंबई की समस्याओं के, चाहे वे ऐतिहासिक, आर्थिक, समाजशास्त्रीय, औद्योगिक या अन्य हों, स्वतंत्र अनुसंधान को कैसे बढ़ावा और मार्ग-दर्शन दे सकेगा?

  2. क्या विश्वविद्यालय के मुद्रण एवं प्रकाशन विभाग के निर्माण की कोई आवश्यकता है? इस विभाग का गठन और आर्थिक प्रबंध कैसे किया जाएगा?

(च) विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति (प्रश्न 24)

  1. बंबई विश्वविद्यालय के आचार्यों, उपाचार्यों और प्राध्यापकों के चयन और नियुक्ति की प्रणाली क्या होगी? उनके लिए क्या अर्हताएं अपेक्षित होंगी? उनके लिए क्या वेतन श्रेणी अपेक्षित होगी? उनकी नियुक्ति और कार्यकाल के विषय में क्या नियम होंगे?

. बंबई प्रांत में अतिरिक्त विश्वविद्यालय

(प्रश्न 25-30)

  1. (क) बंबई विश्वविद्यालय, (ख) उस प्रेसिडेंसी में किसी नए विश्वविद्यालय द्वारा अंगीभूत या संबद्ध किसी नए महाविद्यालय या संस्था को खोलने की अनुमति हेतु क्या सिद्धांत या नीति अपनाई जाएगी?

|'ofo||ky| |---|---|

. विश्वविद्यालय और जनता का संबंध

(प्रश्न 31-34)

  1. आपके विचार में बंबई विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम प्रेसिडेंसी और विशेषकर बंबई शहर में कृषि संबंधी, औद्योगिक, व्यावसायिक और सार्वजनिक जीवन की आवश्यकताओं को कहां तक पूरा करते हैं?

  2. क्या आप विश्वविद्यालय और अन्य सार्वजनिक निकायों, जो औद्योगिक वाणि् ाज्यिक, व्यावसायिक, नगरपालिका संबंधी या सरकारी हों, के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध व सहयोग को बढ़ावा देने की विधि सुझा सकते हैं?

  3. औद्योगिक तथा वाणिज्यिक जीवन व नगर-उत्थान द्वारा विश्वविद्यालय और इसकी कार्यप्रणाली के बीच निकट संबंध हेतु क्या उपाय अपनाए जाने चाहिएं?

  4. प्रौढ़ शासनेतर (नान कॉलीजिएट) जनसंख्या की शिक्षा के लिए विश्वविद्यालय