विश्वविद्यालय सुधार समिति
325
के योगदान का विस्तार और उद्देश्य क्या होगा? इस दिशा में विश्वविद्यालय किस प्रकार विस्तार व्याख्यान, अवकाश के दौरान शिक्षण एवं अन्य उपायों का आयोजन करेगा?
|fo|'o|fo|| |---|---|---|
| l | ac | aèk |
|---|
. विश्वविद्यालय और सरकार का संबंध
(प्रश्न 35)
- भारत सरकार और बंबई सरकार के बंबई विश्वविद्यालय तथा अन्य नए
खुलने वाले विश्वविद्यालयों के बीच संबंध कैसे होने चाहिएं? और यह भी कि जो नया विश्वविद्यालय खुल सकता है, उसके संबंध इन संस्थाओं से क्या होंगे? वर्तमान कुलपति के अधिकार और भारत सरकार की विश्वविद्यालय के वित्त, विधान, विश्वविद्यालय के अधिकारियों और शिक्षकों की नियुक्तियां तथा विश्वविद्यालय के निकायों की सदस्यता को नियंत्रित करने के लिए कुलाधिपति व सरकार की वर्तमान शक्तियों में क्या संशोधन आप आवश्यक समझते हैं? विश्वविद्यालय का निदेशक, सार्वजनिक अनुदेश और प्रभारी शिक्षा मंत्री के साथ यदि हों तो किस प्रकार के संबंध हो सकते हैं?
. पाठ्यक्रम
(प्रश्न 41-44)
क्या आप विभिन्न विश्वविद्यालयीय परीक्षाओं के लिए वर्तमान में निर्धारित विषयों और पाठ्यक्रम से सामान्यतः संतुष्ट हैं? यदि नहीं, तो आपके मत में क्या परिवर्तन होने चाहिएं?
क्या आप सामान्य और विशेष पाठ्यक्रमों में (क) पूर्णतः या (ख) बड़े अंतर का समर्थन करते हैं? इस प्रकार का अंतर महाविद्यालय और विद्यार्थियों को किस प्रकार प्रभावित करेगा?
क्या आप कला-पाठ्यक्रमों से विज्ञान को पूरी तरह हटाने का अनुमोदन देंगे? क्या आप विज्ञान के अध्ययन में से साहित्य और कलाओं के वर्तमान अलगाव का अनुमोदन करेंगे?
क्या आप स्नातक एवं स्नातकोत्तर उपाधियों के वर्तमान पाठ्यक्रमों के बारे में ऐसा समझते हैं कि वे पर्याप्त विकल्पों से मुक्त हैं और उनमें अध्ययन पाठ्यक्रमों के संतोषजनक समुच्चयों व सह-संबंधों का प्रावधान है?
(प्रश्न 45-46)
- आपके विचार में किस स्तर और कितनी मात्रा में मातृभाषा को अंग्रेजी के स्थान पर (क) किसी भी नवगठित विश्वविद्यालय में शिक्षा और परीक्षा का माध्यम बनाया जा सकता है और बनाया जाना चाहिए? इस संबंध में आप कौन-सी पद्धति अपनाएंगे कि इस प्रतिस्थापन से विद्यार्थियों द्वारा अपेक्षित अंग्रेजी का आवश्यक स्तर