5. बंबई प्राथमिक शिक्षा अधिनियम-संशोधन विधेयक - Page 88

बंबई प्राथमिक शिक्षा अधिनियम-संशोधन विधेयक

71

प्राप्त करने का तो विषय है। इसके पक्ष में मत दिया जाए या विपक्ष में, यह निर्णय लेने के लिए मैं स्थिति समझना चाहता हूं।

माननीय अध्यक्ष : जहां तक जानकारी का प्रश्न है, उत्तर देने के लिए मैं यह बात माननीय प्रस्तावक पर छोड़ता हूं।

III *

डॉ. भीमराव अम्बेडकर : महोदय! मैंने इस संशोधन पर बोलने का अवसर खो दिया है, परंतु यदि आप अनुमति दें तो एक प्रश्न है, जिसे मैं प्रधानमंत्री से केवल सूचनार्थ पूछना चाहता हूं।

माननीय अध्यक्ष : अधिक समय न लें।

डॉ. भीमराव अम्बेडकर : वह इस विषय पर बोलने वाले थे, पर मेरे विचार से वह भूल गए हैं। मैं प्रधानमंत्री जी से पूछना चाहता हूं कि क्या स्कूल बोर्ड का प्रशासनिक अधिकारी बोर्ड के अनुशासन के अधीन रहेगा या नहीं। मैं इस खंड से यह समझता हूं कि वह प्रांतीय सरकार का कर्मचारी होगा। परंतु स्कूल बोर्ड के सेवाकाल में क्या स्कूल बोर्ड के अनुशासन के अधीन रहेगा या नहीं?

माननीय श्री बी.जी. खेर : आप कैसे समझते हैं? हमने यह व्यवस्था कर दी है कि उसका वेतन, अधिकार और कर्तव्य नियमानुसार निर्धारित किए जाएंगे। स्कूल बोर्ड के अधिकारों को पहले से ही परिभाषित कर दिया गया है। माननीय सदस्य उस समय उपस्थित नहीं थे, जब मैंने सदन के समक्ष स्कूल बोर्डों के अधिकार और कर्तव्य विस्तार से प्रस्तुत किए थे। अब यह नियमानुसार निर्धारित किया जाएगा कि सही तौर पर प्रशासनिक अधिकारियों के महत्त्वपूर्ण मामलों में क्या अधिकार और कर्तव्य होंगे। इसलिए मैं नहीं समझता कि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा स्कूल बोर्डों की इच्छाएं दबाए जाने का कोई खतरा निकट भविष्य में है।

माननीय अध्यक्ष : खतरे का प्रश्न नहीं है। प्रश्न यह है कि क्या वह स्कूल बोर्ड के अनुशासन के अधीन होगा?

डॉ. भीमराव अम्बेडकर : मैं एक उदाहरण प्रस्तुत करना चाहूंगा। एक अधिकारी सचिवालय में काम कर रहा है। मंत्री द्वारा एक आदेश दिया जाता है और अधिकारी उसकी अवज्ञा कर देता है। मंत्री के पास उसे प्रशासनिक सेवा विनियम के अंतर्गत चार या पांच तरीकों से सजा देने का अधिकार है। निश्चित रूप से अधिकारी को यह हक है कि वह कुछ परिस्थितियों में अपील कर सकता है। मैं यह जानना चाहता हूं कि स्कूल बोर्ड का प्रशासनिक अधिकारी के साथ संबंध अनुशासनात्मक नियंत्रण के मामले में उसी प्रकार होगा, जैसा कि मंत्री का किसी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी

* ** बोंबे लेजिस्लेटिव असेम्बली डिबेट्स, खंड 3, पृ. 2672-73, 30 अप्रैल 1938 बोंबे लेजिस्लेटिव असेम्बली डिबेट्स, खंड 3, पृ. 2679-82, 30 अप्रैल 1938