111
वित्तीय और आर्थिक आपात स्थिति हो तो हमारे राष्ट्रपति को भी संभवतः उसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए, ऐसी किसी कठिनाई को रोकने के लिए हमने यह सोचा कि यह बेहतर होगा कि संविधान में ही इस प्रकार का उपबंध कर दिया जाए और यही कारण है कि इस अनुच्छेद को लाया गया है।
* * * * *
1 श्री सभापतिः आप कुछ कहना चाहते हैं।
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः यदि आप जरूरी समझे तो मैं बोलूँगा।
श्री सभापतिः नहीं, नहीं। मेरा यह कहना नहीं है। तो फिर मैं संशोधन पर मत लूँगा।
श्री एच.वी. कामथः मेरा सुझाव है कि डॉ. अम्बेडकर ‘‘संकटग्रस्त’’ शब्द के स्थान पर ‘‘अति संकटग्रस्त’’ शब्द का प्रयोग करने पर विचार करें।
श्री सभापतिः आपने अपना सुझाव दे दिया। वह इस पर विचार करेंगे। यदि वह विचार करने योग्य होगा तो मैं नहीं समझता कि मैं डॉ. अम्बेडकर को सुझाव देने के नाम पर आपको दूसरी बार भाषण देने का मौका दूँ।
श्रीयुत् रोहिणी कुमार चौधरी (असमः जनरल)ः मैं अपना एकमात्र भाषण देना चाहता था।
श्री सभापतिः लेकिन मैं बहस को पहले ही बंद कर चुका हूँ।
{ सभी आठ संशोधन अस्वीकृत हुए। डॉ. अम्बेडकर का मूल संशोधन स्वीकृत हुआ। अनुच्छेद 280क संविधान में जोड़ा गया। }
* * * * *
1 सी.ए.डी. खंड 10, 16 अक्तूबर, 1949, पृष्ठ 372