अनुच्छेदों का संशोधन - Page 158

143

प्रशासन लागू करना बिल्कुल असंभव हो जाता और शांति बहाल करना उस स्थिति में असंभव हो जाता। मैं इसलिए यह कहता हूँ, महोदय, कि अनुच्छेद 20 (1) और 21 के कठोर उपबंधों को समाप्त करने हेतु अनुच्छेद 34 अति आवश्यक है।

श्री एच.वी. कामतः क्या मैं यह जान सकता हूँ कि इस अनुच्छेद में सरकारी सेवकों को छोड़कर अन्य व्यक्तियों के बारे में क्षतिपूर्ति की बात क्यों की गई है?

माननी डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः चूँकि मेरे मित्र संभवतः यह जानते हैं यदि वह एक वकील है.....।

श्री एच.वी. कामतः मैं नहीं हूँ।

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः जब सैन्य शासन लगा हो तो यह केवल प्रधान सैन्य कमांडर का केवल यही कर्तव्य नहीं है कि लोगों को वह सजा दे, यह राज्य के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने कंधे पर जिम्मेदारी ले और प्रधान सैन्य कमांडर की सहायता करने के लिए आगे आए। परिणामतः यदि यह पाया जाता है कि कोई व्यक्ति जो एक सामान्य नागरिक है और वह प्रधान सैन्य कमांडर की सेना का सदस्य नहीं है, तो यदि वह कोई ऐसा कार्य करता है, जो कि अति आवश्यक है, तो उसे भी क्षतिपूर्ति मिलनी चाहिए क्योंकि वह जो कुछ करता है, वह राज्य में शांति बनाए रखने के लिए करता है और इसका कोई कारण नहीं है कि एक सैन्य अधिकारी और एक असैन्य नागरिक जो शांति स्थापित करने हेतु शांति बनाए रखने के लिए आगे आता है, के बीच कोई भेद किया जाना चाहिए। अब, महोदय, मैं अनुच्छेद 48 पर आता हूँ जो गौ-हत्या से संबंधित है मुझे इसके बारे में कुछ भी कहने की जरूरत नहीं है। क्योंकि प्रारुप समिति सूची IV में संशोधन 549 प्रस्तुत कर दिया है जिस पर सबकी सहमति है। मुझे आश है कि उससे वे सभी लोगा संतुष्ट हो जाएँगे जो प्रारुप समिति द्वारा प्रस्तावित अनुच्देद 48 के नए प्रारुप से असंतुष्ट थे।

फिर मैं, अनुच्छेद 77 पर आता हूँ जो कार्य नियमों से संबंधित है। इस अनुच्छेद पर बहस के दौरान कुछ सदस्य यह नहीं समझ पाए कि, यह अनुच्छेद क्यों जरूरी है। कुछ सदस्यों ने कहा कि यदि यह अनुच्छेद बिल्कुल जरूरी है, तो कार्य नियम बनाने का प्राधिकार प्रधानमंत्री में निहित करना चाहिए तो अन्य सदस्यों ने कहा कि कार्य को कुशलतापूर्वक संपादित करने के लिए यदि यह अनुच्छेद जरूरी है, तो इस खंड में कुशल शब्द अंतःस्थापित किए जाएँ। अब महोदय, मुझे खेदपूर्वक कहना पड़ता है कि अनुच्छेद 77 के बारे में हुई बहस में भाग लेने वाले बहुत सारे सदस्य इस अनुच्छेद

डॉट्स व्यवधान को दर्शाता है