13
खंड 1
1 श्री सभापतिः क्या आप इसके बारे में कुछ कहना चाहते हैं?
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः प्रिवी काउंसिल के क्षेत्राधिकार को समाप्त किए जाने पर जोर दिया गया है और यह स्पष्ट है कि इसे पूरा नहीं किया जा सकेगा यदि ‘‘क्षेत्राधिकार को समाप्त किया जाना’’ शब्दों को कोष्ठकों में रखा जाएगा।
श्री सभापतिः क्या आप सातवें संशोधन के बारे में कुछ कहना चाहेंगे?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः महोदय, विलय होने वाले राज्य काउंसिल के क्षेत्राधिकार के विषय कभी नहीं रहे। लेकिन, एक अति सावधानी भरे उपाय के तौर पर, यह देखा जा सकता है कि उपखंड 2 में ‘‘भारत के क्षेत्र के अधीन’’ शब्दों का प्रयोग किया गया है। इसलिए, विलय होने वाले राज्यों के बारे में कोई उल्लेख करना अनावश्यक है।
श्री सभापतिः मैं अब संशोधनों पर मत लूँगा।
{ सभी संशोधन अस्वीकृत हुए। खंड 1 विधयेक में जोड़ा गया। }
* * * * *
* माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः महोदय, मैं प्रस्ताव करता हूँ किः-
‘‘कि विधेयक यथा संशोधित रूप में पारित किया जाए।’’
{ प्रस्ताव स्वीकृत हुआ। }