19
‘‘ कि सूची 5 (आठवाँ सप्ताह) के संशोधन संख्या 201 में प्रस्तावित अनुच्छेद 300ख में -
(क) खंड (1) में ‘समुदायों’ शब्द जो दो स्थानों पर आए हैं, के स्थान पर ‘जनजाति समुदाय’ शब्द प्रतिस्थापित किए जाएँः
(ख) खंड (2) में ‘समुदायों’ शब्द जो दो स्थानों पर आए हैं, के स्थान पर ‘जनजाति समुदाय’ शब्द प्रतिस्थापित किए जाएँ।
(संशोधन स्वीकृत हुआ।)
श्री सभापतिः फिर मैं डॉ. अम्बेडकर द्वारा यथा प्रस्तावित अनुच्छेद 300ख पर मत लूँगा।
(अनुच्छेद 300ख स्वीकृत हुआ और संविधान में जोड़ा गया।)
* * * * *
आठवीं अनुसूची
1 माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः महोदय, मैं प्रस्ताव करता हूँः
‘‘कि आठवीं अनुसूची का लोप किया जाए।’’
श्री सभापतिः आठवीं अनुसूची में कतिपय संशोधन है। अब उनकी जरूरत नहीं है।
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः नहीं, महोदय, उनकी जरूरत नहीं पड़ेगी।
(संविधान से आठवीं अनुसूची हटा दी गई।)
अनुच्छेद 303 (क्रमशः)
* * * * *
2 माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः महोदय, मैं प्रस्ताव करता हूँः
12 सी.ए.डी. खंड 9, 17 सितंबर, 1949, पृष्ठ 1640 वही, पृष्ठ 1641