अनुच्छेद 303 (क्रमशः) - Page 37

22 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

श्री सभापतिः प्रस्ताव हैः-

‘‘कि अनुच्छेद के खंड (2) के अंत में निम्नलिखित शब्द जोड़े जाएँः

‘जैसा कि यह भारत अधिराज्य के विधानमंडल के किसी अधिनियम की व्याख्या के लिए लागू हो।’

(संशोधन स्वीकृत हुआ।)

श्री सभापतिः फिर खंड (3)। संशोधन संख्या 156 ।

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः महोदय, मैं प्रस्ताव करता हूँः

‘‘कि अनुच्छेद 303 के खंड (3) में -

(i) ‘भाग 1’ शब्द और संख्या के बाद ‘या भाग 3 शब्द और संख्या अंतःस्थापित 

किए जाएँ।

(ii)  ‘राज्यपाल द्वारा अध्यादेश के मामले में जो भी स्थिति हो’ शब्दों के स्थान

पर ‘राज्यपाल या शासक द्वारा दिया गया अध्यादेश के मामले में जो भी

स्थिति हो’ शब्द प्रतिस्थापित किए जाएँ।’’

यह पूरी तरह से परिणामी संशोधन है।

संशोधन स्वीकृत हुआ।

[ अनुच्छेद 303 यथा संशोधित रूप में संविधान में जोड़ा गया। ]

* * * * *