(प्रवर समिति की रिपोर्ट के प्रस्तुत करने के लिए समय-सीमा में वृद्धि) - Page 153

138 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

पूर्व निर्णय दिए जाते हैं, विशेषकर कानून के क्षेत्र में, तो वे प्रबुद्ध नहीं रह पाते। यही कारण है कि मैं यह निवेदन करता हूँ कि ऐसे अधिवक्ता जो रुढि़वादी लोग नहीं हैं, इस विधान के विरोधी हैं। इसका कारण यह नहीं है कि यह उन्हें अपनी रोजी-रोटी से वंचित कर देगाख्...,

श्रीमती रेणुका रेः उस समय क्या होता है जब महिलाओं की सीमित सम्पत्ति, बंगाल की मुकदमेबाजी में समाप्त हो जाती है।

श्री नजीरुद्दीन अहमदः मैं केवल यह आशा करता हूँ कि मेरी माननीया बहन श्रीमतर रेणुका रे ने बंगाल की महिलाओं का प्रतिनिधित्व किया था। ( एक माननीय सदस्यः उन्होंने प्रतिनिधित्व किया है।) वह सम्पूर्ण बंगाल में एक मात्र सितारा है। मैं विपक्ष के एक दर्जन प्रबुद्ध सितारों को उद्धृत करूंगा। जो श्रीमती रेणुका रे के समान ही सर्वविदित हैं। वही एक मात्र ऐसी मार्गदर्शक हैं, जो हिंदुओं के मामलों का नेतृत्व करती हैंख्...,

श्री आर.के. सिद्धवा (सी.पी. और बरारः सामान्य)ः एकमात्र सितारा।

श्रीमती रेणुका रेः ऐसी सैकड़ों महिलाएं हैं, जो नोआरवाली और अन्य स्थानों में गई हैं। बंगाल में ऐसी कई मार्गदर्शी महिलाएँ हैं। वे सामाजिक कार्यकर्ता महिलाएं हैं जो मार्गदर्शक नेत्रियां हैं परन्तु वे सभी हिंदू संहिता का समर्थन करती हैं।

श्री नजीरुद्दीन अहमदः मैं निवेदन करता हूँ कि मेरी माननीय बहन को मुकदमेबाजी का अनुभव नहीं है। उन्होंने कानून से संघर्ष नहीं किया। यदि उन्होंने कानून के क्षेत्र में कार्य किया होता, तो वे पर्याप्त संभावनाओं को देख सकते थे।

माननीय सदस्यगणः उन्हें एक स्त्री के रूप में संबोधित कीजिए।

श्री नजीरुद्दीन अहमदः ख्...,अच्छे कार्य के लिए पुरुषोचित और स्त्रीयोचित संबोधन में कोई अंतर नहीं है। नवीनतमक मानकों के अनुसार पुरुषोचित सम्बोधन में महिला भी सम्मिलित है। मैं निवेदन करता हूँ कि भविष्य में अधिक समय तक महिलाओं को स्त्रीयोचित शब्द से संबोधित नहीं किया जाएगा। अपितु पुरुष माना जाना चाहिए।

अधिवक्ता इस विधेयक के विरुद्ध हैं। उनकी पारिवारिक पद्धति गंभीर रूप से विघ्नकारी हो जाएगी। इसलिए वे इस विधेयक के घोर विरोधी हैं। ( एक माननीय सदस्यः क्या वे अपने व्यवसाय के कारण आशंकित है?) नहीं, उन्हें अधिक मुकदमे मिलने लगेंगे। मैं अधिवक्ताओं की ओर से इस सदन को आश्वस्त करता हूँ, जिस व्यवसाय में मुझे भी काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, कि वे अपने वैयक्तिक हितों के कारण इस विधेयक का स्वागत करेंगे। ( श्री एल. कृष्णास्वामी भारतीः आप भूल कर रहे हैं।) मैं भूल नहीं कर रहा हूँ। मैंने विधि के क्षेत्र में अपने माननीय सदस्य की