(प्रवर समिति की रिपोर्ट के प्रस्तुत करने के लिए समय-सीमा में वृद्धि) - Page 209

194 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

और संवैधानिक विधि जाति विधि, संहिताबद्ध विधि तथा परम्परागत विधि में माहिर होने के लिए जाने जाते हैं। वह एक ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने हमारी काफी सहायता की। वह बंगाल में, जहां दायभाग प्रथा प्रचलित है, कलकत्ता उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश थे। मैं समझता हूँ, आप जानते हैं कि मिताक्षर मद्रास तथा एक या दो अन्य प्रांतों में प्रचलित है जबकि बम्बई में मायूख एक विधि है। इन महानुभाव ने जिन्हें मिताक्षर का कोई अनुभव नहीं था और जो कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश थे। अतः जिनके विधि के ज्ञान को चुनौती नहीं दी जा सकती, इसका सूत्रपात किया है। बाद में कांग्रेस दल या लोकप्रिय दल को केन्द्रीय विधानमंडल में इस प्रश्न पर विचार करने का कभी कोई अवसर नहीं मिला। जब श्री अशोक राय विधि मंत्री बने तो उन्होंने कहा कि वह इस विधेयक को बार्ज पोल से भी नहीं छुएंगे ( श्री महावीर त्यागीः बार्ज पोल क्या होता है) ‘बार्ज पोल’ ऐसा खम्भा होता है, जिसका प्रयोग जलाशय में नौका चलाने के लिए किया जाता है। अन्ततः यह मामला सभा के समक्ष आया है_ और हमने अपने चुनाव घोषणापत्र में इसका कोई उल्लेख किये बिना भी इसे इस प्रकार उठाया है मानो हम इसकी बड़ी उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहे थे। क्या आप ने कभी कोई ऐसा दल देखा है जो एक व्यापक घोषणा-पत्र तैयार करता हो और उसमें चीन से पेरू तक सभी प्रश्न शामिल करता हो, महत्वपूर्ण उद्योगों का राष्ट्रीयकरण करने, मद्यनिषेध और जमीदारों तथा कई अन्य चीजों का उन्मूलन करने का विचार तो रखता हो किन्तु सामाजिक सुधार के बारे में एक शब्द भी न कहे, यही भारत के मामले में केन्द्र बिन्दू है?

यह केवल सामाजिक सुधार का मामला ही नहीं है। भारत में समाज धर्म से काफी जुड़ा हुआ है। धर्म ही सभी चीजों की स्वीकृति देता है। अब मैं अत्यन्त अधार्मिक व्यक्ति हूं किन्तु मैं अपने पड़ोसी की भावनाओं का सबसे अधिक ध्यान रखता हूँ। अन्यथा मैं एक असम्य पशु हूँ। यदि मैं अन्य लोगों की धारणाओं को चोट पहुंचाता हूँ, तो मैं जो नमक खाता हूँ उसके योग्य नहीं हूँ। अब न केवल धर्म, अपितु आर्थिक, सामाजिक और अन्य चीजें, भी आपस में जुड़ी हुई हैं। संयुक्त परिवार पद्धति युगों की देन है। यह संयुक्त परिवार पद्धति क्या है? यह एक बीमा न्यास है_ यह एक सहकारी संघ है_ यह एक श्रमिक संघ है।

यह एक ऐसी श्रमिक संस्था है जिसके सभी सदस्य परिश्रम करते हैं, यह एक ऐसी सहकारी संस्था है जिसमें सभी मिल-जुलकर रहते हैं। यहाँ प्रत्येक सभी के लिए और सभी प्रत्येक के लिए हैं और यह एक ऐसा बीमा संघ है जिसमें मृत भाई की विधवा की देखभाल जीवित भाई करते हैं। महात्मा गांधी ने बीमा का विरोध करते समय यही कहा था। किन्तु मैं जानता हूँ सभी महात्मा जी नहीं हैं। संयुक्त हिंदू परिवार इन तीन विशेषताओं का संगम है जो धार्मिक पृष्ठभूमि पर आधारित है और सामाजिक बंधन से बंधा हुआ है। क्या आप कठिन परिश्रम करके, हर प्रकार का कानून बनाकर और