202 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
पंडित लक्ष्मीकांत मैत्रेयः मैं आपका समर्थन कर रहा हूँ।
डॉ. वी. पट्टाभी सीतारमैयाः मैं आपसे नहीं, आपके पीछे बैठे मित्र से कह रहा हूँ।
श्री आर.के. सिधवाः क्या आप मेरे बारे में कुछ कह रहे हैं?
डॉ. वी. पट्टाभी सीतारमैयाः नहीं, आपके पड़ोसी के बारे में कह रहा हूँ।
इंग्लैण्ड में क्या होता है? माँ की सदैव यह आकांक्षा रहती है कि उसकी लड़की इस स्थिति में होनी चाहिये कि वह आधा दर्जन प्रेमियों का ध्यान आकर्षित कर सके और फिर मां-बाप उनमें से एक का चयन करें जो उनका दामाद बन सकने का पात्र हो। किन्तु माँ सदैव अपनी नौकरानी से ईर्ष्या करती है क्योंकि नौकरानी अच्छे मित्र बना सकती है जबकि उसकी लड़की अच्छे मित्र बनाने की स्थिति में नहीं है। यह दुर्भाग्य की बात है। नौकरानी क्या करती है? शाम को आठ बजे वह अपना एपरान बदलती हैं, साफ-सुथरा चुस्त गाउन पहनती है और बाहर चली जाती है। फ्तुम कहां जा रही हो?य् फ्मेरा प्रेमी बाहर मेरी प्रतीक्षा कर रहा है इसलिए मुझे जाना चाहिए।य् फ्नहीं, नहीं, अब मेरा दामाद आ रहा है।य् फ्तुम स्वयं अपने दामाद के साथ निकटवर्ती पेड़ के साथ लटक जाओ। मेरा प्रेमी प्रतीक्षा कर रहा है और मैं जा रही हूँ।य्
श्रीमती रेणुका रेः भारतीय महिलाएं हों या विदेशी, उनके बारे में आपकी राय काफी खराब है।
है कि कैसर आप को बोलने का हुक्म देता है और तब जनरल लुडेनड्राफ बोलता है। तब कैसर आदेश देता है कि यदि जो नहीं बोलेगा तो उसे गोली मार दी जायेगी। इसी तरह रानी विक्टोरिया राजकुमार एलबर्ट को दरवाजा खोलने के लिए कहती है। वह कहती है, फ्प्रिय, दरवाजा खोलो।य् किन्तु दरवाजा नहीं खुलता। तब वह कहती है फ्इंग्लैण्ड की रानी तुम्हें दरवाजा खोलने का हुक्म देती हैय् और तब वह गरीब जाकर दरवाजा खोल देता है। कैसर के साथ ऐसा हुआ और लुडेनड्राफ ने कहा, फ्महामहिम, हालैण्ड से बच निकलने के लिए आपके पास केवल चौबीस घंटे हैं।य् तब कैसर पूछता है, फ्क्यों?य् फ्क्यों? क्योंकि सेना युद्ध नहीं करेगीय् कैसर कहता है, फ्मैं स्वयं सेना का नेतृत्व करूंगा।य् किन्तु सेना ने युद्ध नहीं किया और चौबीस घंटों में इस व्यक्ति का तबादला हो गया। इसलिए जब कोई कटुसत्य कहा जाता है जो इसे ध्यान से सुनना चाहिए, क्योंकि उसमें सम्पन्नता और सफलता की शुभकामनाओं के अतिरिक्त कुछ नहीं होता। इसलिए यदि सिद्धांत के आधार पर नहीं, यदि ठोस नैतिकता के आधार पर नहीं, तो कम से कम औचित्य के आधार पर स्थिति पर पुनः विचार करें और यह सुनिश्चित करें कि लोग आपके साथ चल सकें।