(प्रवर समिति की रिपोर्ट के प्रस्तुत करने के लिए समय-सीमा में वृद्धि) - Page 265

250 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

होगी। मुझे आशा है कि सभा इस बात को महसूस करेगी कि कुछ अन्य लोग जो इस चर्चा में भाग लेना चाहते हैं, परन्तु वे उस दिन नहीं आ सकेंगे, उनके बारे में भी विचार करना चाहिए।

माननीय श्री सत्यनारायण सिंहः यदि माननीय सदस्य सोमवार को बैठना चाहते हैं तो मेरे विचार से सरकार को इस पर कोई आपत्ति नहीं होगी। शनिवार को हम अन्य सरकारी कार्य निपटा लेंगे।

श्री अजीत प्रसाद यादवः इस चर्चा को कल भी जारी रख कर, इस विधेयक की चर्चा को समाप्त क्यों न कर लिया जाये?

माननीय सत्यनारायण सिन्हाः शनिवार को सरकारी कार्य के लिये सभा की बैठक होगी। सरकार इस विधेयक पर चर्चा करने के लिए सोमवार का दिन निश्चित करने के लिये तैयार है। परन्तु शनिवार सरकारी काम-काज का दिन होगा।

माननीय श्री के. संथानमः सदस्यों को शनिवार की अपेक्षा सोमवार को कम समय मिलेगा। परन्तु यदि माननीय सदस्य सोमवार को चर्चा समाप्त कर देना चाहते हैं तो हमें उसमें कोई आपत्ति नहीं है। परन्तु यदि देरी करने के लिये ही स्थगित किया जा रहा हैख्...,

माननीय उपाध्यक्षः मुझे खेद है कि माननीय सदस्य सहयोग नहीं कर रहे हैं। पंडित गोविंद मालवीय ने एक सुझाव दिया था और अन्य के साथ वह एक महत्वपूर्ण सदस्य है। वे विधेयक पर चर्चा में गम्भीर रुचि ले रहे हैं, इस पक्ष की हो या दूसरे पक्ष की, वे शनिवार को छोड़कर किसी भी अन्य दिन इस विषय पर चर्चा को तरजीह देंगे और उनकी इच्छा को ध्यान में रखते हुए सरकार इस विषय पर सोमवार को चर्चा करने को तैयार है। सरकार क प्रवक्ता ने ऐसा कह दिया है। माननीय सदस्यों को पता है कि सोमवार को प्रश्नकाल भी होगा। इस बात की पूरी जानकारी होते हुए भी उन्होंने सोमवार को ऐसा करना स्वीकार किया है।

सार्जेन्ट रोहिणी कुमार चौधरीः महोदय, मैं आपका पूरा सम्मान करते हुए कहना चाहता हूँ कि शनिवार छुट्टी का दिन है और इस दिन हमको कुछ विशिष्ट कार्य करने होते हैं। मैं उस छुट्टी की उपेक्षा कर सकता हूँ, बशर्ते की उसका कोई महत्वपूर्ण कारण हो। अब मैं सभा से पूछना चाहता हूँ कि क्या यह तय है, क्या वे इस बात से सहमत हैं कि इस विधेयक पर चर्चा यथाशीघ्र समाप्त कर दी जाये? इस विधयेक पर चर्चा को समाप्त करने की क्या जल्दी है? सरकार के पास अन्य अनेक अधिक महत्वपूर्ण विधेयक हैं। हमारे पास बीमा सम्बन्धी विधेयक पड़ा है जिसको आप इसी सत्र में पास करके कानून बनाना चाहते हैं। यदि यह विधेयकख्...,

माननीय उपाध्यक्षः माननीय सदस्य अपना स्थान ग्रहण करें। हमने पहले भी सुना है, कुछ माननीय सदस्य इस प्रकार की आपत्ति कर रहे हैं कि इस विधेयक को शीघ्र