(प्रवर समिति की रिपोर्ट के प्रस्तुत करने के लिए समय-सीमा में वृद्धि) - Page 308

293

माननीय अध्यक्षः नहीं! प्रश्न यह हैः

फ्कि विधेयक को, वर्ष 1949 के अन्त तक, उस पर अभिमत प्राप्त करने के लिये, परिचालित किया जाये।य्

प्रस्ताव अस्वीकृत हुआ।

माननीय अध्यक्षः दूसरा संशोधन। प्रश्न यह हैः फ्कि मूल विधेयक के संदर्भ में और आगे विचार करने के लिये विधेयक को पुनः उसी प्रवर समिति के पास भेजा जाये जिस प्रकार वह अप्रैल 1948 को भेजा गया था।य्

प्रस्ताव अस्वीकृत हुआ।

श्री नजीरुद्दीन अहमदः मैं मतविभाजन चाहता हूँ।

माननीय अध्यक्षः बहुत अच्छा। मैंने देखा है कि पक्ष में पांच और विपक्ष में शेष सभा सदस्य हैं। प्रस्ताव बहुमत से गिर गया। अब मैं मूल प्रस्ताव को मतदान के लिये रखूंगा।

प्रश्न यह हैःµ

फ्कि हिंदू विधान की कुछ शाखाओं में संशोधन करने और उसको संहिताबद्ध करने के लिये, जैसे कि प्रवर समिति के प्रतिवेदन में है, विधेयक पर विचार किया जाये।

प्रस्ताव स्वीकार हुआ।

प्रो. शिब्बन लाल सक्सेना (उत्तर प्रदेशः सामान्य)ः महोदय कुछ ने विपक्ष में मतदान किया है।

माननीय अध्यक्षः मैं देख रहा हूँ कि उनकी संख्या 6 या 7 है। अधिकांश सदस्य प्रस्ताव के पक्ष में हैं।