366 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
(7)
सांस्कारिक विवाह
(7) सांस्कारिक विवाह से संबंधित शर्तेंः दो हिंदुओं के बीच सांस्कारिक विधि से विवाह कराया जा सकता है यदि ये निम्नलिखित शर्तें पूरी करते हैंःµ
(1) विवाह के समय किसी भी पक्ष के पति या पत्नी जीवित नहीं हो_
(2) विवाह के समय कोई भी पक्ष मूर्ख अथवा पागल न हो_ (3) विवाह के समय लड़के (दूल्हा) ने 18 वर्ष और लड़की (दुल्हन) ने 14 वर्ष की उम्र पूरी कर ली हो_ (4) दोनों पक्षों के बीर में निषिद्ध सम्बन्ध की अवस्था न हो_
भाग IV , खंड 3, पृष्ठ 15
(5) जब तक तक दूसरे की परम्परायें और रीति-रिवाज दोनों के बीच सांस्कारिक
विवाह की अनुमति नहीं देते हैं तब तक दोनों पक्ष आपस में सपिण्ड नहीं हों_
(6) जहां पर लड़की (दुल्हन) ने 16 वर्ष की उम्र पूरी नहीं की है वहां उसके संरक्षक
की अनुमति विवाह के लिए प्राप्त कर ली गई हो।
(8)
(8) रजिस्ट्री विवाह से संबंधित शर्तेंः दो हिंदुओं के बीच एक रजिस्ट्री विवाह के लिए निम्नलिखित शर्तें पूरी होनी चाहिएःµ
(1) विवाह के समय किसी भी पक्ष के पति या पत्नी जीवित नहीं हो_
(2) विवाह के समय कोई भी पक्ष मूर्ख अथवा पागल न हो_ (3) विवाह के समय लड़की (दुल्हन) ने 14 वर्ष और लड़के (दूल्हा) ने 18 वर्ष की उम्र पूरी कर ली हो_ (4) दोनों पक्षों के बीच निषिद्ध सम्बन्ध की अवस्था न रही हो_
भाग IV , खंड 7, पृष्ठ 16
(5) यदि लड़के अथवा लड़की ने 21 वर्ष की उम्र पूरी नहीं की है तो प्रत्येक पक्ष
द्वारा विवाह में उनके संरक्षकों से सहमति प्राप्त कर ली गई हो।
परन्तु किसी विधवा के संबंध में ऐसी किसी सहमति की आवश्यकता नहीं है।