अनुभाग दो - प्रवर समिति द्वारा संशोधित तत्कालीन हिंदू संहिता सहित डॉ. अम्बेडकर द्वारा तैयार हिंदू संहिता विधेयक का प्रारूप - Page 431

416 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

ऽहिंदू कोडµलगातार

माननीय उपाध्यक्षः मैं माननीय सदस्यों को सूचित करना चाहता हूँ कि निम्नलिखित समितियों के लिए नामांकन प्राप्त करने और चुनाव संपन्न कराने, यदि आवश्यक हो, निम्नलिखित तिथियां निर्धारित की गई हैः

नामांकन चुनाव

की तारीख की तारीख

  1. तकनीकी शिक्षा की आखिल भारतीय परिषद } 2.4.1949 5.4.

1949

  1. रेलवे कार्यपद्धति की समीक्षा की समिति

इन समितियों के लिए नाम उनके उद्देश्यों के लिए उल्लिखित तारीख को अपराह्न 12 बजे तक सूचना कार्यालय में स्वीकार किए जाएंगे। चुनाव, एकल हस्तांतरणीय मतदान द्वारा आयोजित किए जाएंगे। चुनाव का आयोजन परिषद भवन में सहायक सचिव के कक्ष (सं. 21) में प्रातः 10.30 बजे से अपराह्न 1.00 बजे तक किया जाएगा।

हिंदू कोड-लगातार

माननीय उपाध्यक्षः सदन में अब माननीय डॉ.बी.आर. अम्बेडकर द्वारा 31 अगस्तर, 1948 को प्रस्तुत प्रस्ताव पर आगे विचार विमर्श की कार्यवाही आरंभ की जाएगी। ये प्रस्ताव हैः

‘‘जैसा प्रवर समिति की रिपोर्ट है, उस पर विचार करते हुए बिल में -हिंदू कानून की विभिन्न शाखाओं को संशोधित और संहिताबद्ध किया जाए।’’

पंडित लक्ष्मी कांत मैत्रेय (पं. बंगालः सामान्य) श्रीमान्, इससे पूर्व कि आप मेरे माननीय मित्र श्री नजीरुद्दीन अहमद को अपना अभिभाषण जारी रखने के लिए आमंत्रित करें, मैं बाध्य होकर एक बार पुनः आपका ध्यान उस अनियमित तरीके की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ, जिसके अंतर्गत यह प्रस्ताव समय-समय पर सदन के समक्ष लाया जा रहा है। मैं सोचता हूँ कि हम में से बहुत कम लोग कल तक यह जानते थे कि यह बिल विचार-विमर्श के लिए पुनः लाया जा रहा है। एक तरीके से देखें तो सदन की यह राय भी कि सरकार के तात्कालिक कामों का इतना अधिक दबाव था कि सत्र में यह मामला उठने ही नहीं जा रहा था। वास्तव में इस सदन में बहुत से सदस्य जो यहां बहस में भाग लेने के लिए आए थे, वापिस लोट गए इस धारणा से कि इस सभा में

ऽसी.ए. (विधि.) डी, खंड 3, भाग II, 1 अप्रैल, 1949, पृष्ठ 2211-43