535
माननीय उपाध्यक्षः क्या संशोधन रखने से पहले यह सब कुछ कहना आवश्यक है?
श्री नजीरुद्दीन अहमदः मैं पहले ही भाषण देने योग्य नहीं रहा हूँ और इसीलिए मैं कह रहा हूँ कि मैं भाषण नहीं दूंगा।
माननीय उपाध्यक्षः माननीय सदस्य बाद में बोलेंगे।
श्री नजीरुद्दीन अहमदः महोदय मैं निम्नलिखित प्रस्ताव रखना चाहता हूँःµ
फ्कि विधेयक पर और विचार जानने के लिए वर्ष 1949 के अंत तक इसे पारिचालित किया जाए।य्
माननीय उपाध्यक्षः संशोधन प्रस्तुत हुआः
फ्कि विधेयक पर और विचार जानने के लिए वर्ष 1949 के अंत तक इसे परिचालित किया जाए।य्
श्री बी. दासः महोदय, यह विलम्बकारी है, इससे अस्वीकृत किया जाना चाहिए।
श्री महावीर त्यागीः मेरा यह व्यवस्था का प्रश्न है। विलम्बकारी प्रस्तावों के बारे में सुबह भी एक व्यवस्था दी गई थी। महोदय, मेरा कहना है कि यह सदस्य का विशेषाधिकार है। यद्यपि, मैं अनेक बातों पर डॉ. अम्बेडकर से सहमत हूँ, तथापि मेरा कहना है कि सदस्य, जो दल सत्ता में नहीं हैं उनके द्वारा विलंबकारी प्रस्ताव रखना, उनका विशेषधिकार है। इसे अस्वीकार नहीं किया जाना चाहिए। यदि सदस्य किसी कार्य से विलंब करना चाहते हैं, तो यह उनका लोकतांत्रिक अधिकार है। अतः किसी प्रस्ताव को विलंबकारी मानकर उसे अस्वीकृत नहीं किया जाना चाहिए। विलंबकारी प्रस्ताव एक लोकतांत्रिक सदन का विशेषाधिकार है।
माननीय उपाध्यक्षः श्री त्यागी ने जो कुछ कहा है, वह व्यवस्था का प्रश्न नहीं है। वे इस पर पूरी चर्चा चाहते हैं। जो कुछ श्री बी. दास ने कहा है, वह मेरी समझ में नहीं आया। क्या वे कहना चाहते हैं कि किसी नियम के अन्तर्गत यह प्रस्ताव अनुमत्तेय नहीं है? यदि ऐसा है, तो जब रिपोर्ट प्रस्तुत होती है, तो यह प्रक्रिया है। ( एक माननीय सदस्यः वे नियम क्या हैं?) नियम हमने पिछले सत्र में स्वीकार किए हैं।
नियम में लिखा हैःµ
फ्कि प्रभारी सदस्य प्रस्ताव प्रस्तुत करता है कि विधेयक पर विचार किया जाए, तो कोई भी सदस्य यह संशोधन रख सकता है कि विधेयक पर और विचार जानने के लिए इसे पुनः समिति के पास भेजा जाए, या परिचालित किया जाए या पुनः परिचालित किया जाए।य्