भारतीय गैर-न्यायिक भारत - Page 561

546 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

माननीय उपाध्यक्षः मैं नहीं समझता कि इस संशोधन की अनुमति दी जाए। माननीय सदस्य को प्रस्ताव की सूचना देते समय प्रवर समिति के सदस्यों के नाम देने चाहिए थे।

श्री नजीरुद्दीन अहमदः मैंने इसे दो भागों में विभाजित किया है। पहले भाग में प्रवर समिति के बारे में कहा गया है। यदि यह स्वीकार्य हैंख्...,

माननीय उपाध्यक्षः इस प्रकार के मामले में सदन को अपनी राय देने के लिए नहीं कहा जा सकता। चूंकि माननीय सदस्य ने अध्यक्ष पीठ को प्रवर समिति के सदस्यों के नाम की सूचना पहले नहीं दी है, इसलिए यह संशोधन नियमानुसार नहीं है।

अब सामान्य प्रस्ताव पर चर्चा होगी। अब मैं सेठ गोविंद दास को बोलने के लिए कहता हूँ।

सेठ गोविंद दासः सभापति जीख्...,

श्री एल. कृष्णास्वामी भारतीः सामान्य चर्चा के दौरान उस सदस्य को सबसे पहले मौका मिलना चाहिए, जिसने संशोधन रखा है।

माननीय उपाध्यक्षः माननीय सदस्य इसे अध्यक्ष पीठ पर छोड़ दें। अध्यक्ष पीठ को प्रक्रिया की जानकारी है।

श्री तजामुल हुसैनः मैं बहुत देर से एक व्यवस्था का प्रश्न उठाने का प्रयास कर रहा हूँ। महोदय, मैं बहुत संक्षिप्त में बोलूँगा। माननीय सदस्य श्री नजीरुद्दीन अहमद, जो विराम चिन्ह, अर्द्ध विराम, पूर्ण विराम आदि का बहुत ध्यान रखते हैं, ने इस विधेयक को परिचालित करने के लिए नोटिस दिया है। यह नियामानुसार नहीं है। माननीय सदस्य को अपना संशोधन इस प्रकार लिखना चाहिए था। इस विधेयक को पुनः परिचालित किया जाए। यह मेरा व्यवस्था का प्रश्न है। संगत नियम में इस प्रकार लिखा हैः फ्कोई भी सदस्य संशोधन के रूप में प्रस्ताव कर सकता है कि इस विधेयक पर और विचार जानने के लिए प्रवर समिति द्वारा वापस किए गए विधेयक को पुनः समिति को भेजा जाए या पुनः परिचालित किया जाए, जैसा भी मामला हो।य् अतः माननीय सदस्य, जो अर्द्ध विराम, पूर्ण विराम, आदि का पूरा ध्यान रखते हैं, को इस प्रकार लिखना चाहिए थाः फ्और विचार जानने के लिए पुनः परिचालित।य् मेरा व्यवस्था का प्रश्न यह है चूंकि इस संशोधन में लिखे गए शब्द नियमानुसार नहीं हैं, इसे अस्वीकृत किया जाना चाहिए।

अपराह्न 4.00 बजे

माननीय उपाध्यक्षः यह सच है कि माननीय सदस्य, जिन्होंने मत प्रस्ताव रखा है और जो सामान्य तौर पर विरामचिन्ह आदि का पूरा ध्यान रखते हैं, ने फ्पुनःय् शब्द न