42 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
इसके बाद मैं सम्पत्ति निपटारे की शक्ति पर आता हूँ। मैं भली-भांति उन विकट कठिनाइयों को समझता हूँ, जब महिलाओं की सम्पत्ति के संबंध में बहुत सीमित अधिकार थे। जहां तक संयुक्त-परिवार का संबंध है, उसे इस विधेयक के अधीन कुचल दिया गया है। संयुक्त परिवार विघटन की स्थिति में है, यह टूटने के कगार पर है। काफी समय से ऐसी विशेष परिस्थितियां इस प्रकार हैं, जिनके संयुक्त हिंदू परिवार का बने रहना असंभव है। श्रीमान, मैं नष्ट होने वाले संयुक्त-परिवार के लिए आंसू नहीं बहाना चाहता। आयकर अधिनियम संयुक्त-हिंदू परिवार को मारने वाला सबसे बड़ा दैत्य है। मैं जानता हूँ कि संयुक्त-हिंदू परिवार अब अधिक समय तक टिका नहीं रह सकता। परन्तु जहां तक इस विधेयक का प्रश्न है, यदि वह रहता है, तो भविष्य में उसमें आम दखलदार होंगे। मेरा कोई विवाद नहीं है। यह बात अन्य विधेयक में दी गई थी और इसे इस विधेयक में भी दिया गया है। मैं अत्यधिक यथार्थवादी नहीं हूँ कि मैं आंसू बहाऊं क्योंकि मेरा पवित्र प्राचीन संयुक्त-परिवार नष्ट हो रहा है। ऐसे भी दिन थे जब संयुक्त परिवार का अधिक उपयोग था। अब हम सहकारी खेती, सहकारी सम्पत्ति के स्वामित्व आदि की ओर बढ़ रहे हैं। ठीक इसी समय हम सामाजिक बीमा आदि की व्यवस्था भी कर रहे हैं। हम यह सब इस तरीके से कर रहे हैं, जैसे उन सिद्धान्तों की ओर लौट रहे हैं जिन पर पुराना संयुक्त हिंदू परिवार निर्भर था। यह अलग बाते हैं जहाँ तक कानून का संबंध है, जहां तक देश की सामान्य परिस्थितियों का संबंध है, जहां तक इस संयुक्त परिवार का संबंध है, मैं नहीं सोचता कि यह कहा जाना चाहिएख्...,
माननीय श्री जगजीवन राम (श्रम मंत्री)ः यह लक्ष्य से भटकना है।
पंडित ठाकुर दास भार्गवः आप जो कुछ कहें, श्रीमान, पर यहां किसी लक्ष्य का प्रश्न नहीं है। मैं इस विचार को पसंद नहीं करता कि विधान संयुक्त हिंदू परिवार की हत्या करे।
जहां तक विवाह का संबंध है, श्रीमान, मैं कुछ और बिंदुओं को प्रस्तुत करना है। यह और भी कठिन विषय है।
एक माननीय सदस्यः इस पर पहले विचार हो चुका है।
पंडित ठाकुर दास भार्गवः मैंने कुछ बातें प्रस्तुत की थीं पूर्व में।
एक माननीय सदस्यः यह दूसरे विवाह का प्रश्न है?
पंडित ठाकुर दास भार्गवः मैं स्वयं को अच्छे साथियों के साथ पाता हूँ जब मैं कहता हूँख्...,
माननीय श्री जगजीवन रामः आप स्वयं विधि मंत्री के साथ हैं।
पंडित ठाकुर दास भार्गवः श्रीमती अम्मू स्वामिनाधन, श्री शिवराव और श्रीमती रेणुका रे ने इस प्रकार टिप्पणी की हैµ