589
तथा वे उनका उल्लंघन करने वाले नहीं होनी चाहिए। यदि आप परिवेश का उल्लंघन करने वाला कोई कानून बनाते हैं, तो हमारा समाज टुकड़ों में बंट जाएगा।
अब, प्रश्न है कि आज हिन्दू समाज में सम्पत्ति के स्वामियों का प्रतिशत कितना है? यह बहुत सार्थक प्रश्न है क्योंकि, विद्यमान रिवाजों के अनुसार, न केवल पिता के लिए यह नैतिक बाध्यता है कि वह अपनी पुत्री का विवाह करे, बल्कि एक भाई भी, भले ही उसे विरासत में कोई सम्पत्ति मिली हुई हो अथवा नहीं, यह सोचता है कि यह उसका नैतिक कर्तव्य है कि वह अपने पिता के न होने की स्थिति में अपनी बहन का विवाह करवाए।
श्रीमती जी. दुर्गाबाईः क्या आप सोचते हैं कि यदि एक भाई अपनी बहन को एक हिस्सा देता है, तो वह अपने नैतिक कर्तव्य का निर्वाह नहीं करेगा?
पंडित मुकुट बिहारी लाल भार्गवः माननीय सदस्य एक हिस्से की बात कर रही है, जबकि मैं ऐसे परिवार की बात कर रहा हूँ जिसके पास सम्पत्ति नहीं है। ऐसे परिवार में बहन का क्या होगा? आप किसी गांव अथवा शहर में जाएं। आप देखेंगे कि एक परिवार में पिता की मृत्यु हो चुकी है और बहन अपने भाई के साथ रहती है। भाई अपनी बहन का विवाह करना नैतिक कर्तव्य मानता है और वह इस उद्देश्य के लिए धन उधार भी लेता है। जब तक वह इस पवित्र विश्वास का निर्वाह नहीं कर लेता, वह अपने बारे में बिल्कुल नहीं सोचता।
माननीय उपाध्यक्षः क्या माननीय सदस्य अपनी बात शीघ्र समाप्त करना चाहेंगे?
पंडित मुकुट बिहारी लाल भार्गवः श्रीमान्, मैं एक घंटे का समय और लेना चाहूँगा।
माननीय उपाध्यक्षः तो सदन स्थगित किया जाता है।
इसके बाद सदन सोमवार, 4 अप्रैल, 1949 को 11.15 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।