संयुक्त परिवार की संपत्ति - Page 730

715

(92)

88. धर्मिक कर्तव्य के नियम निरसनः इस संहिता के लागू होने के बाद कोई न्यायालय उप-धारा (2) द्वारा चिन्हित किसी पारंपरिक वंशज से किसी ऋण की वसूली के विरुद्ध, जो किसी पैतृक पूर्वज द्वारा देय है, अथवा ऐसे किसी ऋण की अदायगी के संबंध में कार्रवाई करने या इस संबंध में संपत्ति के हस्तांतरण अथवा ऐसे किसी ऋण की संतुष्टि के लिए उस वंशज के धर्मिक कर्तव्यों के आधर पर बचने का अधिकार नहीं देता।

(2) ऐसे किसी ऋण के संबंध में जो इस संहिता के प्रभाव में आने से पूर्व लिया गया

है, उप-धारा 2 में उल्लिखित कोई प्रभाव नहीं डालेगा।

(क) ऐसे किसी वंशज के विरुद्ध किसी ऋणदाता द्वारा कार्रवाई करने का अधिकार,

अथवा

(ख) ऐसे किसी ऋण के संबंध में, या उसकी संतुष्टि के लिए किया गया

हस्तांतरण,

और ऐसा कोई अधिकार अथवा हस्तांतरण धर्मिक कर्तव्य के तहत उसी तरह व उसी सीमा तक लागू होगा जैसा तब होता यदि ये संहिता प्रभाव में न आई होती।

स्पष्टीकरणः- उपधारा 2 के उद्देश्य के लिए प्रयुक्त फ्ऐसे वंशजय् का अभिप्राय ऐसे पुरुष पारंपरिक वंशज से है जो इस संहिता के प्रभावी होने से पूर्व पैदा हुआ है या गोद लिया गया है।

(93)

89. इस संहिता के प्रभाव में आने से पूर्व लिए ऋणों के प्रति संयुक्त परिवार की जिम्मेदारी ः वहां जहां इस संहिता के लागू होने से पूर्व कोई ऋण संयुक्त परिवार के प्रबंधक अथवा कर्ता द्वारा परिवार के हित के उद्देश्य से अनुबंधित किया गया है, इस अधिनियम मे उल्लिखित प्रावधान ऐसे किसी ऋण को चुकाने की जिम्मेदारी को प्रभावित नहीं करता तथा ऐसी जिम्मेदारी संयुक्त रूप से सभी की अथवा किसी एक की जो उसके लिए जिम्मेदार है, उसी तरह व उसी सीमा तक होती है, जैसी यदि ये संहिता प्रभाव में न होती, तब होती।