744 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
- मुकाबले में उत्तराधिकारी हैं (1) पुकपुपु (पुत्र की कन्या के पुत्र का पुत्र) तथा
(ख) पिककपु (पिता की कन्या की कन्या का पुत्र) प्रथम के पास उपरी क्रम
की प्राथमिकता प्राप्त कोई कोटी नहीं है जबकि दूसरे के पास उपरी क्रम की दो
कोटी है। इसलिए पहले को प्राथमिकता मिलेगी।
- मुकाबले में उत्तराधिकारी हैं (क) पिककक (बहन की कन्या की कन्या) तथा
(ख) मापिपुपुक(मामा के पुत्र की कन्या) प्रथम के पास उपरी क्रम की प्राथमिकता
प्राप्त केवल एक डिग्री है जबकि दूसरे के पास ऐसी दो डिग्रियां हैं, पहले को
प्राथमिकता मिलेगी।
- मुकाबले में उत्तराधिकारी हैं (क) पिकपुपु (बहन के पुत्र का पुत्र) तथा (ख)
मापिपुपुक (मामा के पुत्र की कन्या) पहला जिसके पास एक कोटी है दूसरे के
मुकाबले जिसके पास दो कोटियां हैं प्राथमिकता पाएगा।
- मुकाबले में उत्तराधिकारी है (क)मापिकपुपु (माता की बहन के पुत्र का पुत्र) तथा
(ख) मापिपिकपुं (माता के पिता की बहन का पुत्र) प्रथम जिसके पास दो कोटियां
है को दूसरा जिसके पास ऐसी तीन कोटियां है के मुकाबले प्रथमिकता मिलेगीं।
- मुकाबले में उत्तराधिकारी हैं (क) मापिमा (माता के पिता की मां) तथा (ख)
पिपिपि कपुपु (पिता के पिता की बहन के पुत्र का पुत्र) दोनों मामलों में उपरी
क्रम की कोटियां समान हैं किंतु निचले क्रम की कोटी प्रथम के पास कोई
कोटी नहीं है जबकि दूसरे के पास ऐसी तीन कोटियां हैं। इसलिए पहले वाले को
प्राथमिकता दी जाएगी।
- मुकाबले में उत्तराधिकारी (क) पिमापि (पिता की माता के पिता) तथा (ख)
मापिपिपि (माता के पिता के पिता) दोनों मामलों में उपरी क्रम की कोटियां समान
हैं जबकि निचले क्रम की कोई कोटी नहीं है। लेकिन दोनो उत्तराधिकारियों में
प्रथम दृष्टि से ही भेद है पहला पुरुष क्रम में व दूसरा स्त्री क्रम में है, इसलिए
पहले को प्राथमिकता मिलेगी।
- मुकाबले में उत्तराधिकारी हैं (क) पिकपुपु (बहन के पुत्र का पुत्र) तथा (ख)
पिककपु (बहन की कन्या का पुत्र) दोनो उत्तराधिकारी उपरी व निचले क्रम में
समान दूरी पर है असमानता तीसरे बिदु में है। यहां पहला पुरुष क्रम में है व दूसरा
पिता के माँ के बहन का पुत्र। इसलिए पहले को प्राथमिकता मिलेगी।
- मुकाबले में उत्तराधिकारी हैं (क) पिमापुपु (पिता की माता के भाई का पुत्र) तथा (ख)
पिमापिकपु (पिता की माता की बहन का पुत्र) पहले को प्राथमिकता मिलेगी।
- मुकाबले में उत्तराधिकारी हैं (क) पिककपु (बहन की कन्या का पुत्र) तथा (ख) पि
ककक (बहन की कन्या की कन्या) पहले उत्तराधिकारी को प्राथमिकता मिलेगी।