पुरुष मरूमक्कत्तायस इत्यादि की संपत्ति का उत्तराधिकार - Page 765

750 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

(127 )

105×ा. नंबूदरी पुरुषों में उत्तराधिकार के विशेष नियमः बावजूद इस अध्याय में दिए गए किसी भी नियम के किसी हिंदू पुरुष की पृथक अथवा स्वतः अर्जित संपत्ति यदि ये संहिता प्रभावी नहीं होती, तो नंबूदरी कानून के नियमों के अनुसार निर्धरित होती, यदि वह हिंदू निर्वसीयती मर जाता है तो इस संबंध में संपत्ति का हस्तांतरण निम्नलिखित नियमों के क्रमानुसार हस्तांतरित होगी-

(क) जहां निर्वसीयती अपने पीछे कोई पारंपरिक वंशज या वंशजों अथवा एक या अधिक

विधवाएं अथवा वंशज व विधवाएं दानों छोड़ गया है तो सारी संपत्ति इस धारा के

खंड (क) से (च) में उल्लिखित नियमों के अनुसार हस्तांतरित होगी।

(ख) जहां निर्वसीयती अपने पीछे खंड क में बताए संबंधियों मे किसी को नहीं छोड़

गया है तो संपत्ति का हस्तांतरण धारा 97 से 108 में उल्लिखित नियमों के अनुसार

व उसी क्रम से होगा।

---