760 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
प्राप्त करेगा जो तब होता जब वह बच्चा, लड़का या लड़की निर्वसीयती की मृत्यु से पूर्व उत्पन्न होता। ऐसी अवस्था मे दाय निर्वसीयती की मृत्यु से प्रभावशील होकर उसमें निहित समझा जाएगा।
(138)
114. उत्तरजीविता के संबंध में पूर्वधरणाः जहां दो व्यक्ति ऐसी परिस्थिति में मरे हैं जिसमें यह अनिश्चित है कि उनमें से कोई, यदि कोई है, किस का उत्तरजीवी है तो तब तक इसके विरुद्ध सिद्ध न हो जाए यह माना जाएगा कि कम आयु वाला बड़ी आयु वाले का उत्तरजीवी रहा।
---
भाग 2, धारा 16, पृष्ठ 14